Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

IPS त्रिवेणी सिंह को मिली एच्छिक सेवानिवृत्ति

आईपीएस अधिकारी त्रिवेणी सिंह की एप्लिकेशन पर सरकार ने फ़ैसला कर दिया है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने त्रिवेणी सिंह की एच्छिक सेवानिवृत्ति को मंजूरी दे दी है. IPS त्रिवेणी सिंह पर उनके कार्यकाल के दौरान खूब आरोप लगते रहे हैं.

बता चलें कि एसपी आज़मगढ़ के पद पर तैनात रहते हुए त्रिवेणी सिंह कई विवादो से घिरे रहे. गोवध समेत पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे को लेकर प्रदेश भर में उनकी किरकिरी हुई थी. गाहे-बगाहे योगी सरकार में उनपर गोकसी के दोषियों को संरक्षण देने के आरोप लगे थे. इतना ही नहीं उन्होंने गो-तस्कर से सांठगांठ को लेकर खबर लिखने वाले पत्रकार सुधीर सिंह पर 5 फर्जी मुकदमें कराए थे.

बाद में पत्रकार सुधीर सिंह पर दर्ज सभी फर्जी मुकदमों में क्लीन चिट मिली थी. इस घटना के बाद सूबे की योगी सरकार त्रिवेणी सिंह से नाराज हुई थी. जिसके चलते उन्हें प्रदेश में दुबारा कप्तान की कुर्सी नहीं मिल पाई. DIG के पद पर प्रमोशन भी नही मिला. त्रिवेणी सिंह द्वारा पीड़ित हुए लोग कहते हैं कि उन्हें गो हत्या और निर्दोषों पर फर्जी मुकदमे लगाने का पाप लगा. जिसके बाद आज त्रिवेणी सिंह एसपी साईबर क्राईम के पद से ऐक्षिक रिटायर हुए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन