Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

इसे ही कहते हैं, बगल में छोरा नगर में ढ़िंढ़ोरा

मनीष दुबे-

File Photo प्रियरंजन उर्फ आशू दिवाकर भाजपा

हमारे जो प्रकाण्ड-प्रकाण्ड पूर्वज, पुरोधा कहावतें कह गये हैं न वो कभी-कभी एकदम फिट-सटीक बैठ जाती हैं. अब कानपुर पुलिस को ही लीजिए, आज फिर नया कारनामा सामने आया है. भाजपा नेता प्रियरंजन उर्फ आशू दिवाकर ने अदालत को साक्ष्य देकर दावा किया है कि वो लगातार ACP चकेरी अमरनाथ यादव और SHO अशोक दुबे के संपर्क में था. जबकि कानपुर पुलिस उसे लगातार तलाश रही है. इनाम की राशि भी बढ़ाकर 1 लाख रूपये कर दी गई. बावजूद इसके नेताजी करीब 3 महीने से मिस्टर इंडिया बने हुए हैं.

ये तो बिल्कुल वही बात हो गई, बगल में छोरा…नगर में ढ़िंढ़ोरा. पुलिस की जानकारी में आरोपी को पुलिस ही तलाशती फिर रही है. है न गजब अंधेर. धूल किसकी आंखों में झोंका जा रहा है, ये तो रस्सी का सांप बनाने वाली पुलिस ही बता सकती है.

गौरतलब है कि कानपुर के चकेरी गांव निवासी किसान बाबू सिंह ने 9 सितंबर 2023 को ट्रेन से कटकर जान दे दी थी. तमाम दबाव के बाद शहर पुलिस ने मामले में किसान की पत्नी बिटान की तहरीर पर आशु दिवाकर, राहुल जैन, मधुर पांडेय, शिवम सिंह, किसान के भतीजे जितेंद्र व बबलू यादव के खिलाफ धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने, आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी.

हो सकता है कि भाजपा नेता आशु दिवाकर ने दोनों अफसरों पर किसी खुन्नस आरोप लगाया हो? हो सकता है हाव-हाव में नेताजी को करने से पहले अनुमान ही न रहा हो कि उनने किया क्या है? है लेकिन सच्चा आदमी. जो है सब खोलकर धर दिया. आ जाओ..भाग जाओ से लेकर पूरा माहौल, मुखबिरी, मदद तक सबके नाम बता सकता है आशु दिवाकर. लेकिन तब जब कोई पूछने वाला हो! बाकी सब तो छत्रछाया में पल ही रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन