Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दबंगों के खौफ से रैन-बसेरे में शरण लेने को मजबूर है दैनिक भास्कर का पत्रकार

उत्तर प्रदेश में दबंगों-भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामला राजधानी लखनऊ का है. यहां कुछ दबंगों ने तालाब की जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा करने का प्रयास किया. विरोध करने पर पत्रकार को न सिर्फ जान से मारने की धमकी मिली बल्कि उनके खौफ से पत्रकार को अपना घर छोड़कर रैन बसेरे में शरण लेनी पड़ी.

इनपुट है कि रात के समय लगभग 50 लोग बुलडोजर लेकर पत्रकार सत्येंद्र शर्मा का घर गिराने पहुंचे थे. दैनिक भास्कर में कार्यरत पत्रकार सत्येंद्र बताते हैं कि जिला प्रशासन की मिलीभगत से तालाब पर कब्जा चल रहा है. उन्होंने बताया कि कब्जा करने वालों में मानखेड़ा गांव का कल्लू बीडीसी शामिल है.

पीड़ित ने बताया कि वे पत्नी के साथ एक समारोह में जा रहे थे तभी पीछे से अवैध हथियार लहराते हुए बुलेट और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर को बुलडोजर से तोड़ने की धमकी दी थी.

धमकी देने के कुछ ही देर बाद रात में अज्ञात 40 से 50 लोग हाथ में असलहा और बुलडोजर लेकर सतेंद्र का घर तोड़ने पहुंचे थे. राजस्व अधिकारियों पर आरोप है कि सूचना पाने के बाद भी तालाब पर अवैध तरीके से बिना नंबर प्लेट के डंपरों से मिट्टी डालकर कब्जा करने वाले दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.

राजस्व विभाग की हीला-हवाली का पत्रकार सत्येंद्र शर्मा को खामियाजा उठाना पड़ा. पीड़ित पत्रकार को अपनी जान माल का खतरा है. उनका कहना है कि डर के मारे रात भर अपना घर छोड़ नगर निगम के अस्थाई रैन बसेरे में शरण लेनी पड़ रही है. देखें वीडियो….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन