Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘गोरख धंधा’ शब्द का इस्तेमाल करने पर एबीपी न्यूज को भेजा नोटिस

सेवा में,
श्री मान मुख्य सम्पादक महोदय जी,
ABP न्यूज़ चैनल

विषय :- ‘गोरख धंधा’ शब्द का इस्तेमाल ना करने और इस संबंध में स्पष्टीकरण प्रसारित करने के बारे में.

श्री मान जी,

उपरोक्त विषय में आपको सूचित किया जाता है कि आपके चैनल द्वारा पंजाब के मनसा की खबर “पेट्रोल पम्प पर गोरख धंधा” (समाचार क्लिप संलग्न है) दिखाई गई जिसमें कई बार आपके चैनल के रिपोर्टर / वायस ओवर करने वाले ने गोरखधंधा शब्द का प्रयोग किया है और इसके साथ-साथ मनसा पुलिस के प्रवर पुलिस अधीक्षक ने भी ‘गोरख धन्धा’ शब्द का प्रयोग किया है.

इस बारे में बताना यह है कि उक्त ‘गोरख धंधा’ का ‘गोरख’ शब्द मेरे गुरु श्री श्री महायोगी 1008 गुरु गोरख नाथ जी से सम्बन्ध रखता है और गुरु गोरखनाथ ने कभी भी कोई गलत कार्य नहीं किया.  गलत कामों के साथ मेरे गुरु का नाम जोड़ा जाना कष्टप्रद है. गोरख धंधा शब्द के इस्तमाल करने से मेरे गुरु के सम्मान को ठेस पहुंचती है और इस शब्द के प्रयोग से मेरी व मेरे सर्व जोगी समाज  की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है. ऐसा किया जाना कानूनन अपराध है और भारतीय दंड सहिता के अनुसार एक दंडनीय अपराध है.

यह है कि आप का चैनल व प्रवर पुलिस अधीक्षक लिखित में माफी मांगें कि इस शब्द का प्रयोग भविष्य में उनके द्वारा ना किया जायेगा. साथ ही इस सम्बन्ध में इस शब्द के प्रयोग का खंडन / स्पष्टीकरण प्रसारित करें. या फिर मुझे निजी तौर पर स्पष्टीकरण देकर बतायें कि आखिर गोरख धंधा शब्द का इस्तेमाल आप सब ने किन हालात में और किसलिए किया.

मेरा आपसे पुन: अनुरोध है कि उक्त शब्द का प्रयोग आगे से न करें. यहि भविष्य में गोरख धंधा शब्द का प्रयोग किया गया तो मजबूरन मुझे आपके चैनल व कर्मचारियों के खिलाफ न्याय हेतु माननीय न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा. इसके हर्जे खर्चे के आप स्वयं जिम्मेवार होंगे. इस पत्र को जोगी समाज जाग्रति मंच सभा हरियाणा की तरफ से नोटिस समझा जाये. उचित कार्यवाही ना होने पर देश की ४१ जोगी समाज संगठनों द्वारा इस पर क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी.

भवदीय
मयंक जोगी
प्रदेश मीडिया प्रभारी
जोगी समाज जाग्रति मंच
हरियाणा
+91-829-555-666-0
[email protected]

देखें संबंधित वीडियो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन