Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इंडिया टीवी के पत्रकार को दारोगा ने थाने से गाली देकर भगाया!

मामला यूपी के कौशाम्बी स्थित सराय अकिल थाने का है. यहां एक खबर कवरेज करने के सिलसिले में थाने गए इंडिया टीवी के पत्रकार अयमान अहमद को दारोगा ने गरियाकर भगा दिया.

दरअसल, सराय अकिल थाने में तैनात दारोगा भानू प्रताप सिंह ने गाली गलौच करते हुए कहा की थाने से भाग जाओ नहीं तो तुम्हारी सारी पत्रिकारिता घुसेड़ दूंगा. ज़ब पत्रकार ने अभद्रता का विरोध किया तो दारोगा उग्र होकर मारपीट पर अमादा हो गया.

पूरा वाक्या थाने में लगे CCTV कैमरे में कैद हुआ है. इंडिया टीवी के पत्रकार अयमान अहमद ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है.

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में पत्रकार ने पहले कहा, “अरे छोड़िए वो हो गया निपट गया.. थोड़ा कुरेदने पर बताया कि एसपी महोदय ने कार्रवाई का आश्वासन देकर हम लोगों को भेजा है.”

देखें पत्रकार की तरफ से दिया गया लिखित शिकायती पत्र..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन