Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

स्वतंत्र भारत के ब्यूरो चीफ का युवावस्था में हार्ट अटैक से निधन

खनऊ में एक पत्रकार के निधन होने की सूचना सामने आ रही है. मृतक की पहचान अपूर्व जायसवाल के रूप में हुई है. अपूर्व स्वतंत्र भारत अखबार के ब्यूरो चीफ बताए जा रहे हैं. उनके निधन पर कुछ पत्रकारों की टिप्पणी नीचे पढ़ें..

विपिन चौबे-
लखनऊ मे एक और युवा पत्रकार साथी अपूर्व जायसवाल हार्ट अटैक के चलते हम सबसे दूर हो गया। ये बीमारी समझ से परे है। इतनी कम उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रही है। अपूर्व का जाना बहुत पीड़ादायक है। दो बहनो का इकलौता भाई बहुत सी ज़िम्मेदारियों को अपने पीछे छोड़ गया है। विनम्र श्रद्धांजलि।

राजीव यादव-
भैया इतने लोग दुनिया से विदा होगये पर कोई कमेटी अबतक नहीं बनी की क्यों इतनी मौते हो रहीं है बस वैक्सीन को लोग वजह बता रहे पर कुछ क्लियर वजह नहीं अबतक पता चल पा रहा है.

मान सिंह सेंगर-
समझ में नहीं आ रहा इस बीमारी का क्या उपाय किया जाय. आज एक युवा साथी साथ छोड़ गया. अत्यंत दुःखद.

भरत सेठी-
विश्वास नहीं हो रहा है….कुछ महीने साथ में एक ही संस्था में काम किया और बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। समय कब बीत गया कुछ पता नहीं चला और आज जब सुना तो विश्वास नहीं हुआ.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन