Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर में फर्जी पत्रकारों का बोलबाला, प्रेस क्लब की शिकायत का CP ने लिया संज्ञान!

कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई ने अन्य पदाधिकारियों के साथ कानपुर पुलिस कमिश्नर से भेंट कर एक ज्ञापन सौंपा है. यह ज्ञापन शहर में चहलकदमी कर रहे फर्जी पत्रकारों की शिकायत को लेकर है.

ज्ञापन में कहा गया है कि, कानपुर में कुछ लोग पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग, खबर चलाने का डर दिखाकर धन उगाही में लिप्त हैं. इससे आम जनमानस में भ्रम पैदा करने वाली स्थिति खड़ी हो रही है. इस तरह की नकली हवाबाजी और फर्जीवाड़े से स्वस्थ पत्रकारिता को भी संदेह की नजर से देखा जाता है.

ज्ञापन में सीपी से सख्त कार्रवाई करने की बात है और उसमें प्रेस क्लब, कानपुर पुलिस का सहयोग करेगा.

ज्ञापन मिलने के बाद पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है. साथ ही उन्होंने चारों डीसीपी को भी इस संबंध में पत्र जारी किया है. इसके अलावा कानपुर पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर भी इस गाइडलाइन्स को प्रसारित किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. एक पर्वू पत्रकार

    September 2, 2024 at 12:30 pm

    इसी ज्ञापन ने आजकल कानपुर के पत्रकारों का विज्ञापन बनाया हुआ है। इस ज्ञापन की आड़ में प्रेस क्लब अध्यक्ष, जो खुद भी वसूली आदि में लगे रहते हैं। खूब दौलत कमाई है उन्होंने। साथ में खड़े पूर्व महामंत्री भी, जो वसूली करने में एक्सपर्ट है और पहले अवनीश का ही साथी था, बाद में झगड़ा हाेने के कारण अलग गुट यानी वर्तमान अध्यक्ष के साथ मिलकर अवनीश और बाकी के खिलाफ कानपुर में छुटभैया पत्रकारों की आफत ला दी। जल्दी ही ये दोनों भी जद में आने वाले हैं। वैसे जो हो रहा है पत्रकारिता के नाम पर कलंक लोगों के लिए सही हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन