Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमानवीयता की हद : बीमार पिता की सेवा न कर सके इसलिए नवज्योति प्रबंधन ने मीडियाकर्मी का तबादला कर दिया!

राजस्थान : नवज्योति अखबार से खबर है कि प्रबंधन ने बेहद अमानवीय रवैया अख्तियार करते हुए एक मीडियाकर्मी का तबादला इसलिए उसके घर से दूर कर दिया ताकि वह अपने बीमार पिता की सेवा न कर सके और फिर मजबूरी में नौकरी छोड़ कर वापस घर लौट आए. बात हो रही है सुदेश शर्मा की. अजमेर से प्रकाशित नवज्योति अखबार के प्रबंधन ने सुदेश का तबादला कोटा कर दिया. यह तबादला तब किया जब सुदेश के पिता को ब्रेन हैमरेज हुआ.

सुदेश के पिता भी नवज्योति के मीडियाकर्मी रहे हैं और 55 साल से इस अखबार की सेवा कर रहे थे. पर उन्हें इसी साल जनवरी को ब्रेन हैमरेज हो गया. उनकी देखरेख उनके मीडियाकर्मी बेटे सुदेश शर्मा करते थे. सुदेश शर्मा ने मजीठिया के लिए अजमेर में लेबर कमिश्नर के यहां केस भी लगा रखा है. इससे नाराज प्रबंधन ने सुदेश का तबादला कोटा कर दिया ताकि वह पिता की देखरेख करने की मजबूरी में इस्तीफा देकर घर लौट जाए. यह सब हरकत उसी डीबी चौधरी की है जो कभी सुदेश शर्मा के पिता का खास हुआ करता था लेकिन आजकल प्रबंधन के इशारे पर अपने ही साथियों का उत्पीड़न कर रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन