Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भाजपा की 230 सीट आएगी, मोदी की जगह कोई और पीएम बनेगा : सुब्रमण्यम स्वामी

रंगनाथ सिंह-

अजब-गजब दावों वाले स्वामी! सुब्रमण्यम स्वामी चौंकाने वाली बातों का खजाना हैं। मसलन आज स्वामी जी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जेल भिजवाने के लिए तैयार हैं लेकिन उसके लिए जो फाइल चाहिए वे मोदी जी उन्हें हासिल नहीं करने दे रहे!

स्वामी जी आजकल मोदी जी से बहुत नाराज हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की 230 सीट के आसपास आएगी और भाजपा से मोदी की जगह कोई और पीएम बनेगा। स्वामी जी ने यह भी बताया कि राजीव गांधी को चंद्रशेखर की अंग्रेजी समझ में नहीं आती थी। राजीव गांधी ने उन्हें वीपी सिंह सरकार गिराने के लिए कहा था। पीवी नरसिम्हाराव ने उन्हें 20 सांसदों का जुगाड़ करने के लिए कहा था।

स्वामी के अनुसार सोनिया गांधी ने तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को सांसदों का समर्थन पत्र सौंप दिया था जिसमें सोनिया जी को प्रधानमंत्री बनाने का समर्थन किया गया था। राष्ट्रपति ने उन्हें शपथ ग्रहण का समय भी दे दिया था। इसी बीच स्वामी ने राष्ट्रपति कलाम से मुलाकात की और बताया कि भारत के कानून के अनुसार सोनिया गांधी पीएम नहीं बन सकतीं क्योंकि भारत के कानून में प्रावधान है कि दूसरे देश का नागरिक यदि भारत की नागरिकता लेता है तो किसी संवैधानिक पद पर नियुक्त होने के मामले में वही नियम लागू होगा, जो नियम उसके मूल देश में है।

स्वामी के अनुसार इटली में नियम है कि नेचरुलाइजेशन से नागरिकता प्राप्त करने वाला विदेशी मूल का व्यक्ति इटली का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता इसलिए इटली का मूल का व्यक्ति भी भारत में ऐसा पद नहीं प्राप्त कर सकता।

स्वामी जी ने सबसे खतरनाक दावा यह किया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर जो मुकदमा चल रहा है, उसमें उन्हें चार साल तक की सजा हो सकती है! (और विशिष्ट परिस्थिति में आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है!)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन