Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

दैनिक जागरण-iNext में सत्ता परिवर्तन की आहट, अंदरखाने मची खलबली!

दैनिक जागरण-iNext में संभावित सत्ता परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी में राजस्व बढ़ाने का दबाव बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी लगातार घाटे में चल रही है, जिसके चलते CEO आलोक सांवल पर भी राजस्व बढ़ाने का दबाव है। सूत्रों का दावा है कि इसी के मद्देनजर रिपोर्टर्स को भी लाखों रुपये के राजस्व लक्ष्य दिए जा रहे हैं।

इस दबाव के बीच कानपुर समेत विभिन्न संस्करणों से अब तक करीब 10 से 15 रिपोर्टर्स के नौकरी छोड़ने की बात सामने आई है। हालांकि, इन आंकड़ों और इसके पीछे के कारणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

वहीं, सूत्रों के अनुसार, कंपनी के स्वामित्व और प्रबंधन में भी बड़े बदलाव की संभावना है। बताया जा रहा है कि कंपनी का मालिकाना हक पूरी तरह संजय गुप्ता के पास होने की चर्चा है। इसी क्रम में iNext की प्रिंट लाइन से महेंद्र मोहन का नाम हटाए जाने की बात भी सामने आई है।

बताया तो यहां तक जा रहा है कि आईनेक्स्ट में कार्यरत कुछ कर्मचारियों की पिछले दो माह की सैलरी भी वेटिंग में है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, आगे चलकर जागरण समूह के संपादक विष्णु त्रिपाठी को iNext की कमान थमाए जाने की चर्चा है।

(भड़ास को एक पत्रकार द्वारा भेजे गए इनपुट पर आधारित)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन