महोबा में पत्रकारों ने हरियाणा में हिंदी खबर न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल, संपादक सौरभ उपाध्याय और महिला पत्रकार सुदेश नैनमोर को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। संयुक्त मीडिया क्लब, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन और प्रेस क्लब ऑफ यूपी के नेतृत्व में पत्रकारों ने नारेबाजी कर राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने निष्पक्ष जांच, न्यायोचित कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की।
महोबा में पत्रकारों की स्वतंत्रता और सुरक्षा के मुद्दे को लेकर विभिन्न पत्रकार संगठनों ने प्रदर्शन किया। संयुक्त मीडिया क्लब, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन और प्रेस क्लब ऑफ यूपी के बैनर तले एकत्र हुए पत्रकारों ने हाथों में तख्तियां लेकर हरियाणा में हिंदी खबर न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल, संपादक सौरभ उपाध्याय और महिला पत्रकार सुदेश नैनमोर को हिरासत में लिए जाने के मामले में विरोध जताया।


प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने जमकर नारेबाजी की और गिरफ्तार पत्रकारों की जल्द रिहाई की मांग उठाई। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन संयुक्त मीडिया क्लब के जिलाध्यक्ष भगवानदीन यादव, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया और प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिलाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में सौंपा गया।
इस दौरान बुंदेलखंड के वरिष्ठ टीवी पत्रकार इरफान पठान भी मौजूद रहे। ज्ञापन में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने, हिरासत के कारणों और आरोपों को लेकर पारदर्शिता बरतने तथा कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पत्रकार संरक्षण कानून लागू करने की दिशा में पहल करने की मांग उठाई गई। इस मौके पर इरफान पठान ने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ अनुचित कार्रवाई पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला है। उन्होंने कहा कि कलम और कैमरे पर पहरा लगाने के प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
पत्रकारों ने हरियाणा सरकार से मामले में उचित कार्रवाई कर संबंधित पत्रकारों को जल्द राहत देने की मांग की। प्रदर्शन में आधा सैकड़ा से अधिक पत्रकार शामिल रहे। पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए वे एकजुट होकर आवाज उठाते रहेंगे।
इस मौके पर मनोज ओझा, दीपक बाजपेई, कफील अहमद, शाहनवाज खान, इमरान खान, अजय कुमार मिश्रा, मुकेश यादव, अनीस मंसूरी, शारिक नवाज, राजा सिंह, दीपक बुंदेला ,भरत त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, नीरज व्यास, दिलशाद, मु. सरफराज, आशीष अग्रवाल, मु. शकील, शान मुहम्मद, अमरेश, वाकर अली, शमशाद, तीरथ सिंह,राजीव तिवारी, गुलाब सिंह, इमरान कुरैशी, मुस्तकीम, पप्पू, अमरचंद राजपूत, हनुमान प्रसाद, पवन रावत, साक्षी वर्मा, अमित कुमार, दिलीप कुमार, रेहान खान सहित आधा सैकड़ा से अधिक पत्रकार मौजूद रहे।
संबंधित खबरें…
चित्रकूट/बांदा के पत्रकारों ने हरियाणा पुलिस पर अतुल अग्रवाल को अगवा करने का आरोप लगाया, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
मूल खबर…
हरियाणा में नशे के कारोबार के खिलाफ ख़बरें दिखाने पर हिंदी खबर न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल, एडिटर सौरभ उपाध्याय और महिला पत्रकार सुदेश नैन मोर को हरियाणा पुलिस उठा ले गई!

