Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल की विधायक पद की दावेदार बेटी पूजा के जनसंपर्क कार्यालय का फीता पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन क्यों काट रहे हैं?

ये सवाल वाकई बड़ा है। एक पुलिस अफसर आखिर किस हैसियत से विधायक पद की दावेदार महिला नेता के कार्यालय का उद्घाटन कर रहा है। और यदि उद्घाटन किया तो वोटिंग के समय वह कितना निष्पक्ष होकर अपनी डुयूटी बजा पाएगा। इसे लेकर वरिष्ठ पत्रकार मनीष यादव ने जो सवाल खड़े किए हैं, नीचे पढ़िए…


मनीष यादव लालू-

रिबन काटने के अवसर पर पुलिस अधिकारी और अन्य लोग एक साथ उपस्थित एक कार्यक्रम में दिख रहे हैं।

सिदार्थ नगर के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल की बेटी पूजा पाल के जनसंपर्क कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए।

बीजेपी नेता पूजा पाल इस बार विधानसभा चुनावों में टिकट की दावेदार हैं और पूरी ताकत से राजनीतिक कामों में लगी हुई हैं।

सिदार्थ नगर के पुलिस अधीक्षक मिश्रित गर्व और मुस्कुराहट के साथ उनके जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन कर रहे हैं।

अब क्या प्रचार करना ही शेष बचा है?

सवाल है कि ये सरकारी मशीनरी जब चुनाव कराने उतरेगी तो क्या करेगी?

इसे सोचिए और इस देश के लोकतंत्र की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कीजिए!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन