Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

आगरा में पूर्व महिला पत्रकार के दिव्यांग भाई की गर्दन दबाकर जान लेने की कोशिश, पुलिसिया कार्रवाई भी सवालों में!

आवास विकास क्षेत्र में घटना, पीड़ित का आरोप—गर्दन दबाकर जान लेने की कोशिश की; पुलिस ने मौके पर बचाया, लेकिन आरोपियों को चौकी से छोड़ने का दावा…

Close-up of a hand resting on bright yellow fabric.

आगरा। आवास विकास स्थित अटल चौक पर एक दिव्यांग व्यक्ति (गौरव शर्मा) के साथ मारपीट करने, उसका अपहरण करने का प्रयास करने और गर्दन दबाकर जान से मारने की कोशिश किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, घटना के दौरान समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे बचाकर पुलिस चौकी ले गई।

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस चौकी पर उससे घटना के संबंध में तहरीर लिखवाई गई, लेकिन इसके बाद भी मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित के मुताबिक, जिन लोगों पर मारपीट और अपहरण के प्रयास का आरोप है, उन्हें पुलिस चौकी से ही छोड़ दिया गया। उन्हें थाने नहीं ले जाया गया और न ही पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

पीड़ित का कहना है कि वह दिव्यांग है और ऐसी स्थिति में उसके साथ हुई कथित मारपीट तथा गर्दन दबाने की घटना बेहद गंभीर है। उसने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यदि पीड़ित की ओर से लगाए गए आरोप सही हैं, तो मामले में की गई कार्रवाई और मेडिकल परीक्षण नहीं कराए जाने के कारणों की जांच आवश्यक है।

पीड़ित ने मांग की है कि उसकी शिकायत पर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज की जाए, घटना की निष्पक्ष जांच हो तथा संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जाए। बता दें कि पीड़ित गौरव शर्मा पूर्व महिला पत्रकार और समाजसेवी भावना शर्मा के भाई हैं।

पीड़िता गौरव के अनुसार हमलावर की पहचान धर्मेंद्र कस्यप के रूप में हुई है, जो कि मथुरा का रहने वाला है। इसने अपने साथी उमेश जोशी के साथ मिलकर उनपर हमला कर दिया। बताया जाता है कि धर्मेंद्र खुद को मीडिया का दिग्गज बताता है। कुल मिलाकर अब प्रकरण में आगरा पुलिस पर निगाहें टिकी हुई हैं, कि वह आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन