Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

प्रभात खबर से पत्रकार हर्ष राज और विजय पाठक के बारे में सूचनाएं!

युवा पत्रकार हर्ष राज को लेकर सूचना है कि उन्होंने प्रभात खबर (Prabhat Khabar) से नई पारी शुरू की है। हर्ष ने बतौर वीडियो एडिटर संस्थान ज्वाइन किया है।

नोएडा में रहकर सक्रिय पत्रकारिता करने वाले हर्ष इससे पहले नक्षत्र न्यूज और न्यूज11 भारत में भी काम कर चुके हैं।


वहीं, वरिष्ठ पत्रकार विजय पाठक हिंदी दैनिक ‘प्रभात खबर’ से सेवानिवृत्त हो गए हैं। सोमवार को संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस रहा। वह करीब चार दशक तक इस अखबार से जुड़े रहे और अपने लंबे करियर में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां निभाईं। वह पिछले करीब डेढ़ साल से स्टेट एडिटर के पद पर कार्यरत थे।

विजय पाठक ने पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड के गुमला में प्रभात खबर के स्ट्रिंगर के तौर पर की थी। बाद में वह अखबार के मुख्यालय से जुड़ गए। करीब चार दशक के सफर में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं। वह पहले एडिटर बने और इसके बाद उन्हें स्टेट एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले विजय पाठक का बचपन और पढ़ाई-लिखाई झारखंड में हुई। उनके पिता झारखंड के शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारी थे। इसी वजह से उनका शुरुआती जीवन झारखंड में बीता और यहीं से उन्होंने पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा।

प्रभात खबर के साथ लंबे जुड़ाव के दौरान विजय पाठक ने स्ट्रिंगर से लेकर स्टेट एडिटर तक का सफर तय किया। उनकी सेवानिवृत्ति के साथ ही अखबार के साथ उनका करीब चार दशक लंबा पेशेवर अध्याय पूरा हो गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन