Connect with us

Hi, what are you looking for?

हरियाणा

अतुल अग्रवाल एंड टीम द्वारा मुख्यमंत्री नायब सैनी के जिले में फैली नशेबाजी पर किया गया वो स्टिंग देखिए, जिसने सरकार की उड़ा दी थी नींद!

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गृह जनपद में नशेबाजी को लेकर लिविंग इंडिया की रिपोर्टर नीतू चौहान ने एक सनसनीखेज रिपोर्ट की थी। 7 अक्टूबर को प्रसारित की गई यह रिपोर्ट इतनी धारदार थी की पूरी हरियाणा सरकार को इस कदर चुभी की गोरमेंट ने हिंदी खबर के एडिटर इन चीफ समेत कुल पांच पत्रकारों को गायब करवा दिया। जैसे की सरकार और हरियाणा पुलिस पर आरोप लग रहे हैं। गिरफ्तार किए गये लोगों में कुछ महिला पत्रकार भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के पत्रकार अतुल अग्रवाल और उनकी टीम की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित हैं। महोबा, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर समेत पूरे देश के पत्रकार “स्टैंडविदअतुलअग्रवाल” का संदेश दे रहे हैं।


यशवंत सिंह-

हिंदी खबर न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल समेत पाँच पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद से कोई न्यूज़ नहीं है। ड्रग माफिया ने पोल खुलने के डर से सत्ता को दबाव में लेकर इन्हें गिरफ्तार कराया है। मुझे इन पांचों की सलामती की चिंता है जिसमें कई महिला पत्रकार भी हैं।

किसी के पास कुछ अपडेट हो तो मुझे इनबॉक्स करे। यूपी के कई शहरों के पत्रकारों ने अतुल अग्रवाल समेत पाँच पत्रकारों की गिरफ्तारी के ख़िलाफ़ आंदोलन किया है। केंद्र सरकार से अनुरोध है तुरंत हस्तक्षेप करे और हरियाणा पुलिस के चंगुल से इन पत्रकारों को बाहर निकाले।

इसके बाद सभी आरोपों की जांच केंद्रीय जाँच एजेंसी सीबीआई से कराये ताकि पत्रकारों को फँसाने वालों की साज़िशों का भी भंडाफोड़ हो सके। अब तक जो तथ्य हैं उसके हिसाब से अतुल और टीम ने साहसी पत्रकारिता करते हुए पूर्व मंत्री के ड्रग के कारोबार का खुलासा किया और इसी के बाद इनकी गिरफ्तारी आतंकवादियों सरीखे की गई। क्या सच बोलना दिखाना बताना कहना गुनाह है।

अतुल अग्रवाल की एफबी वॉल पर आखिरी पोस्ट वीडियो जिसमें सीधे हरियाणा सत्ता शीर्ष को निशाना बनाया गया है। क्या इसी बेबाक रिपोर्टिंग के कारण अतुल को गिरफ्तार किया गया है?

News thumbnail frame with bold yellow Hindi headlines on a blue background and three night-vision clips showing circled figures, suggesting a report on drugs in Kurukshetra.

हरियाणा पुलिस का ट्वीट-

फर्जी लाइव स्टिंग ऑपरेशन मामले में 5 आरोपियों को पुलिस रिमांड

हरियाणा पुलिस ने लिविंग इंडिया न्यूज़ चैनल के 5 पदाधिकारियों को अदालत में पेश किया। व्हाट्सएप चैट व डिजिटल साक्ष्यों में सामने आए तथ्यों के आधार पर कथित दुष्प्रचार, फर्जी वीडियो और हरियाणा व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की छवि को नुकसान पहुंचाने के पहलुओं की जांच जारी है।

संबंधित खबरें…

अतुल अग्रवाल कहां हैं, कहां रखा गया है? नशे के खिलाफ खबरें चलाना इतना बड़ा अपराध है क्या?

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन