Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

नहीं रहे बांदा के वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर गुप्ता, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि!

बांदा के वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर गुप्ता के निधन पर मंगलवार को कमासिन प्रेस क्लब में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बबेरू तहसील इकाई के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

वह बांदा से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र ‘कर्मयुग’ (दैनिक नव कर्मयुग प्रकाशन) के संस्थापक एवं प्रधान संपादक थे।

शोकसभा में उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि रामेश्वर गुप्ता ने पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को बड़ा नुकसान हुआ है।

Group of men standing around a table in a pink-walled room, with documents spread on the table, appearing to hold a formal meeting
दिवंगत रामेश्वर जी को श्रद्धांजलि देते प्रेस क्लब के पदाधिकारी

इस मौके पर राम किशोर यादव, नंदकिशोर वर्मा, विनोद श्रीवास्तव, शत्रुघ्न सिंह, प्रभंजन गुप्ता, अरुण कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार मिश्रा, राधेश्याम गुप्ता, शुभम तिवारी, समाजसेवी डॉ. राजन शुक्ल और राजू चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शोकसभा के बाद ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक 20 दिसंबर को कमासिन स्थित कार्यालय में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन