Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के लिए 1.12 लाख पेड़ काटने की खबर अमर उजाला के लिए खुशखबरी है!

यानक गर्मी पड़ रही है. अब तक इस गर्मी ने विभिन्न राज्यों में कई लोगों की जान ले ली है. पर्यावरणविद पेड़-पौधे की संख्या बढ़ाने और वृक्षारोपण करने पर जोर दे रहे हैं, लेकिन सरकारें पेड़ कटाने के लिए ग्रीन सिग्नल जारी कर रही हैं.

पेड़ों की बलि दिए जाने का ताजा मामला यूपी में सामने आया है. यहां कांवड़ यात्रा का रास्ता साफ करने के लिए तीन जिलों के 1.12 लाख पेड़ काटे जाएंगे. इनमें गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और मेरठ जिले के रास्ते में लगे पेड़ शामिल हैं.

हिन्दी पट्टी के बड़े अखबार अमर उजाला ने कांवड़ यात्रा के रास्ते के पेड़ों को काटने की खबर एक उपलब्धि के तौर पर प्रकाशित की है. एक यूजर ने कटिंग शेयर कर लिखा है कि, “अखबार के अनुसार ये खुशखबरी है.”

विजेता सिंह-
उत्तर प्रदेश सरकार को तीन जिलों मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में कांवरियों के लिए एक अलग गलियारा बनाने के लिए 1.1 लाख पेड़-पौधों को काटने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है. जब धर्म आपको अंधा कर देता है.

हृदयेश जोशी-
हीटवेव के कारण बढ़ती मौतों के बाद जहां हीट एक्शन प्लान की बात होनी चाहिये [ग्रीन कवर और वॉटर बॉडीज़ को संरक्षित करना जिसका अहम हिस्सा है] वहां हम इसका बिल्कुल उल्टा कर रहे हैं. लेकिन बरसात आते ही हम सब कुछ भूल जायेंगे और फिर इन पेड़ों के कटान को सही ठहराने और इस पर सवाल उठाने वालों पर हमले होंगे. इसकी कीमत हमारे बच्चे चुकायेंगे. हममें से ज़्यादातर अगले 25 साल बाद शायद न रहें लेकिन हम अगली पीढ़ी के लिये क्या छोड़ रहे हैं. आपके पास सारी विलासितायें हो सकती हैं लेकिन आप जलवायु संकट और एक्सट्रीम वेदर से तभी बच सकते हैं जब पर्यावरण को बचायें और सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल अपनायें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन