Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

यूपी के जनपद कौशाम्बी के रहने वाले पत्रकार रजनीश कुमार को गाली गलौज के बाद जान से मारने की धमकी दी जा रही है. रजनीश कौशाम्बी बेस्ड एक पत्रकार हैं और हिंदी दैनिक अखबार में काम करते हैं.

आरोप है कि इलाके का रहने वाले दबंग चंद्रभान पत्रकार को जान से मारने की धमकी दे रहा है. बताया जा रहा है कि चंद्रभान नाम का दबंग पत्रकार को फोन पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा है. जिसे लेकर पत्रकार ने पुलिस से शिकायत की है.

रजनीश द्वारा थाना चरवा पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में बताया गया है कि उक्त दबंग चंद्रभान उन्हें फर्जी मुकदमें में फंसाने तथा जान से मार देने की धमकी दे रहा है. जिसके बाद चरवा थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 133-2024 की धारा 504 व 507 में मुकदमा दर्ज किया गया है.

देखें एफआईआर की कॉपी….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन