Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

4पीएम पर हमले के विरोध में पत्रकार मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव सूचना और डीजीपी से मिले (देखें तस्वीरें)

लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार पहुंचे 4पीएम के दफ्तर, घटना की ली जानकारी

लखनऊ।  4पीएम अखबार के दफ्तर पर हुए हमले के विरोध में आज सैकड़ों पत्रकार प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार, प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी एवं डीजीपी सुलखान सिंह से मिले और रोष जताया। पत्रकारों का आरोप था कि अखबार के दफ्तर के अंदर घुसकर हमले जैसी गंभीर घटना को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। इन अफसरों से पत्रकारों के मिलने के बाद एसएसपी दीपक कुमार 4पीएम के दफ्तर पहुंचे और संपादक संजय शर्मा से घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई से भी अवगत कराया।

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र मुख्य सचिव राजीव कुमार को सौंपकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मुख्य सचिव ने कहा कि वह 4पीएम को वह जानते हैं, लोकप्रिय अखबार है, सभी इसको पढ़ते हैं। इस मामले में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर है। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है। एसएसपी से उन्होंने बात भी की थी। अखबार के दफ्तर के अंदर घुसकर हमला करना गंभीर है और इस पर पुलिस प्रभावी कार्रवाई करेगी। पत्रकारों ने संजय शर्मा की सुरक्षा की मांग की तो प्रमुख सचिव ने कहा कि संजय शर्मा की सुरक्षा की हमारी पूरी जिम्मेदारी है।

प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने कहा कि 4पीएम लखनऊ का प्रतिष्ठित अखबार है, इसके दफ्तर अंदर घुसकर कर्मचारियों पर हमला करना गंभीर घटना है। वह खुद इस मामले पर नजर रखे हैं। पत्रकारों की सुरक्षा के मामले में कोई ढिलाई नहीं होगी। वह पत्रकारों के सहयोग से पत्रकारों की अन्य परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। पत्रकारों ने डीजीपी को भी पत्र सौंपकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। डीजीपी ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि वे निश्चिंत रहें इस मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद इस मामले को देखेंगे और किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।

पत्रकारों में संपादक संजय शर्मा के साथ अजय कुमार, ज्ञानेंद्र शुक्ला, डीपी शुक्ला, नवलकांत सिन्हा, आशीष सुदर्शन, मनीश पांडे, शबी हैदर, मो. कामरान, नरेंद्र श्रीवास्तव, रजा रिजवी, संजय राजन, अभिषेक, अजय श्रीवास्तव, राजेश कुमार, राजेश शुक्ला, मनोज वाजपेयी, हनुमंत राव, अजय शर्मा, नीरज श्रीवास्तव, आशीष मौर्य, काजिम रजा, मुजाहिद जैदी, संजय धीमान, मनीष, परवेज त्यागी, अमित सिंह, राजवीर, ताहिर अब्बास, शान खान, अविनाश शुक्ला, राजेद्र गौतम, नावेद शिकोह, आसिफ, अजय वर्मा, अरुण पाराशरी, दिवाकर त्रिपाठी, अंशुमान दुबे, अब्दुल वहीद, शशि नाथ दुबे, सीमाव नकबी आदि मौजूद थे।

संबंधित तस्वीरें देखने के लिए नीचे दिए गए फोटो स्लाइडशो पर क्लिक करें :

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन