Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वसूलीबाजी के आरोपी सांसद प्रतिनिधि की खबर छापने वाले पत्रकार पर मुकदमा

शाहजहांपुर की पुवायां तहसील में मीडियाकर्मी पर गंभीर धाराएं लगाए जाने पर नाराज पत्रकारों ने सांसद प्रतिनिधि द्वारा दर्ज कराया गया मुकदमा निरस्त करने की मांग उठाई है. पत्रकारों ने एसडीएम को कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा है.

पुवायां में मीडियाकर्मियों ने समाचार के प्रकाशन से नाराज सांसद प्रतिनिधि द्वारा हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के प्रतिनिधि नीरज मिश्रा पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें पुलिस ने बगैर कोई जांच-पडताल किये गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। जिसको लेकर तहसील क्षेत्र के मीडियाकमिर्यो मे आक्रोश व्याप्त है.

इसी मामले को लेकर तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार विमलेश गुप्ता के नेतृत्व में समाधान दिवस में आये अपर जिला अधिकारी राजस्व एवं वित्त को मुख्यमन्त्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौपा और मांग की कि तहसील प्रभारी नीरज मिश्रा पर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार के प्रतिनिधि मुनीश तिवारी द्वारा दर्ज कराया गया मुकदमे की निष्पक्ष जांच हो और तहसील क्षेत्र मे चल रहे अवैध डग्गामार वाहनो से हो रही वसूली पर रोक लगे।

ज्ञात हो कि नीरज मिश्रा द्वारा डग्गामार वाहनो से अवैध वसूली को लेकर अपने समाचार पत्र में कई समाचार प्रकाशित किये गये थे प्रकाशित समाचारो मे अवैध वसूली करने का आरोप राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार के चालक पर लगाया गया था।

ज्ञापन देने वालो मे प्रमुख रूप से आशुतोष शुक्ला पप्पू अमर उजाला, आदेश दीक्षित राष्ट्रीय सहारा, रवि पाण्डेय सहारा समाचार, नवीन मिश्रा पत्रकार, अश्वनी शुक्ला न्यूज इण्डिया, अुशुल मिश्रा, अनूप पटेल दैनिक जागरण, पवन मिश्रा, सौरभ मिश्रा पत्रकार, हारून खां स्वतन्त्र भारत, सोनू मिश्रा दैनिक जागरण, संजय दीक्षित हिन्दुस्तान, चन्दन कोहली, सोनू मिश्रा शेखर टाइम्स आदि मौजूद रहे।

देखें एफआईआर कॉपी…..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन