Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इंडियन एक्सप्रेस ने राम मंदिर फैसले के बाद अयोध्या में 2500 जमीनों के सौदागरों को किया Expose

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने बड़ा खुलासा किया है. इस मुताबिक साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अयोध्या के 15 किलोमीटर के एरिया में कई सारे नेताओं, अधिकारियों या उनके परिवार समेत बड़े कारोबारियों ने जमीनों की खरीद-फरोख्त की है. अखबार लिखता है कि फैसले के बाद मंदिर के आस-पास 25 गाँवों की 2500 जमीनों की रजिस्ट्री कराई गई हैं.

नीचे देखें कटेगरी वाइज खरीद-फरोख्त करने वालों की सूची-

नेता, अफसर या उनके परिवार के लोग

  1. अरुणाचल प्रदेश के डिप्टी CM के दोनों बेटों चौ कान सेंग मीन और आदित्य मीन
  2. BJP के पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह के बेटे करण भूषण
  3. UP STF चीफ, एडिशनल DGP अमिताभ यश (IPS) की मां गीता सिंह
  4. UP गृह विभाग के सचिव संजीव गुप्ता (IPS) की पत्नी डॉ. चेतना गुप्ता
  5. UP शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक अरविंद कुमार पांडे और उनकी पत्नी ममता
  6. रेलवे के उप चीफ इंजीनियर महाबल प्रसाद के बेटे अंशुल
  7. एडिशनल SP (अलीगढ़) पलाश बंसल के पिता देशराज बंसल
  8. SP (अमेठी) अनूप सिंह के रिश्तेदार शैलेंद्र सिंह और मंजू सिंह
  9. UP के पूर्व DGP यशपाल सिंह (पूर्व IPS)
  10. प्रिंसिपल चीफ पर्सनल ऑफिसर (उत्तर मध्य रेलवे) अनुराग त्रिपाठी के पिता मदन मोहन त्रिपाठी
  11. हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष जयदीप आर्य
  12. UP BJP विधायक अजय सिंह के भाई कृष्ण कुमार सिंह और भतीजे सिद्धार्थ
  13. गोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल (BJP) के रिश्तेदार मदन जायसवाल
  14. अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (BJP) की फर्म अग्रहरि मसाला
  15. BSP पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार “बबलू भैया” के भाई विनोद सिंह
  16. BJP के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला
  17. सपा के पूर्व MLC राकेश राणा के बेटे ऋषभ
  18. BJP नेता ​​विनीत सिंह की बेटी प्रमिला सिंह

कारोबारी

  1. अभिनंदन लोढ़ा, महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के बेटे
  2. अडानी समूह (अहमदाबाद)
  3. व्यक्ति विकास केंद्र (कर्नाटक)
  4. गलगोटिया होटल एंड रिसॉर्ट्स (दिल्ली)
  5. द इनोवेटर्स डिजिटल विज्ञापन (यूपी)
  6. सावर्थिया डेवलपर्स (कर्नाटक)
  7. रामकुलम रीजेंसी एलएलपी (यूपी)
  8. श्री रामजयम एस्पायर (यूपी)
  9. त्रिवेणी ट्रस्ट (NCR)
  10. ABMM माहेश्वरी फाउंडेशन (महाराष्ट्र)
  11. भारद्वाज ग्लोबल इंफ्रावेंचर्स (यूपी)
  12. अवधसिटी डेवलपर्स (यूपी)
  13. जाखोदिया मिनरल प्राइवेट लिमिटेड (छत्तीसगढ़)
  14. अयोध्या सरयू इंफ्रा एलएलपी (तेलंगाना)
  15. अवध एंटरप्राइजेज (यूपी): फर्म के मालिकों में से एक अयोध्या में BJP मंडल उपाध्यक्ष रमाकांत पांडे हैं
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन