Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अयोध्या जमीन बंदरबाँट : पत्रकार को गुस्सा मत दिलाना वरना छीलकर रख देगा

सौमित्र रॉय-

बेटी श्रीति अस्पताल में थी। पिता ने फोन पर कहा–घबराना मत। मैं आ रहा हूं। बेटी का जवाब था–पापा, आप काम पूरा करके आओ।

काम था–अयोध्या में बीते 5 साल के जमीन घोटाले का कच्चा चिट्ठा खोलना। पापा और कोई नहीं, इंडियन एक्सप्रेस के श्यामलाल यादव थे।

इंडियन एक्सप्रेस की पड़ताल में पता चला कि अदानी सेठ से लेकर हजारों मील दूर अरुणाचल के डिप्टी सीएम और यौन अपराधी बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और आज के सांसद करण और पुलिस के आला अफसरों ने अयोध्या में जमीन का खेल किया।

अयोध्या को किस तरह बेचा, नोंचा और लूटा गया इस पर मैंने पहले खूब लिखा। दस्तावेजों के साथ।

अब बीजेपी फैजाबाद हार चुकी है। राम को लाने वाले डकैत निकले। यह बार–बार साबित होगा।

बस, सच्चे–अच्छे पत्रकारों का गुस्सा बना रहे। पत्रकार को कभी गुस्सा मत दिलाना, वरना छीलकर रख देगा।

मूल खबर नीचे है…

इंडियन एक्सप्रेस ने राम मंदिर फैसले के बाद अयोध्या में 2500 जमीनों के सौदागरों को किया Expose

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन