Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

रिश्ते का शक : तहसीलदार पति से अनबन के बाद मंत्री की PRO ने किया सुसाइड

ध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर और प्रदेश के पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल की पीआरओ पूजा थापक ने फांसी लगाकर जान दे दी. इसका कारण घरेलू क्लेश माना जा रहा है. इस घटना के बाद जनसंपर्क विभाग में शोक की लहर है.

पूजा के पति निखिल दुबे नायब तहसीलदार हैं और वर्तमान में टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर तैनात हैं.

बताया जा रहा है कि पूजा और निखिल दोनों इंदौर में पीसीएस की तैयारी करते समय एक दूसरे के करीब आए थे, बाद में निखिल का नायब तहसीलदार तो पूजा का असिस्टेंट डायरेक्टर जनसंपर्क के पद पर चयन हुआ. बाद में दोनों ने शादी कर ली. उनका डेढ़ साल का एक बेटा बी है.

कुछ समय से पूजा और उनके पति के बीच अनबन चल रही थी. मामला काउंसलिंग तक भी पहुंचा था. एसीपी दीपक नायर बताते हैं कि बीते छह माह से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. पूजा ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी. बाद में काउंसलिंग के बाद दोनों फिर साथ रहने लगे थे, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हुआ. विवाद की वजह जो सामने आई उसके मुताबिक पूजा पीआरओ की जिम्मेदारी में इतनी व्यस्त रहती थीं कि देर रात घर पहुंचती थीं, जिसे लेकर पति निखिल को उनपर शक होता था.

अब तक की जांच में सामने आया है कि पूजा का सुसाइड से पहले अपने पति से झगड़ा हुआ था. पूजा ने मोबाइल से आखिरी बातचीत अपनी मां से की थी. उन्होंने पति से झगड़े की बात मां से बताई थी, इसके बाद अपने कमरे में चली गईं और फांसी लगा ली. पुलिस के अनुसार अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. आगे की कार्रवाई परिजनों के बयानों के आदार पर की जाएगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन