Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ZEE को 2000 करोड़ का चंदा जुटाने के लिए शेयरधारकों से मिली मंजूरी

बीएसई और एनएसई को दी गई जानकारी में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कहा कि कंपनी के शेयरधारकों ने 2000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. जी समूह मंजूरी मिलने के बाद इक्विटी शेयर, पात्र संस्थागत आवंटन समेत विभिन्न माध्यमों के जरिए बाजार से 2000 करोड़ से अधिक की रकम जुटा सकता है.

बता दें कि जी एंटरटेनमेंट ने बीती 14 जून को सिक्योरिटी जारी कर 2000 करोड़ रुपये जिटाने के प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंजूरी हासिल करने संबंधी नोटिस जारी किया था. इस प्रस्ताव के लिए ऑनलाइन वोटिंग अवधि रविवार को शुरू होकर सोमवार 15 जुलाई की शांम पांच बजे तक चली. इस दौरान सिक्योरिटी जारी करने का विशेष प्रस्ताव कुल मतदान के 78.83 प्रतिशत मतों से पारित हुआ.

शेयरधारकों को दिए गए प्रस्ताव में कंपनी की तरफ से पहले भी कहा गया था कि वह निजी आवंटन, पात्र संस्थागत आवंटन या इनके मिलते जुलते तरीकों से एक या एक से अदिक किस्तों में धन जुटाने की योजना पर अमल कर रहा है.

हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि वह इस जुटाए गे धन को किस व्यय में खर्चेगा. कुछ जानकारों का कहना है कि कंपनी इस धन को व्यवसाय को विस्तार देने में इस्तेमाल करेगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन