Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बेरोजगारों की ये भीड़ बता रही है कि सरकार असली आंकड़े छिपा रही है!

देश में बेरोजगारी चरम पर है. उस पर पर्चा लीक जैसी समस्याओं ने युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है. 15-15 लाख रुपया देने का सपना दिखाकर सत्ता पाई सरकार ने हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन हासिल क्या हुआ…जुमला. आलम ये है कि एक-एक नौकरी के लिए 50-50 बेरोजगार मुँह बाए खड़ा है. हाल-फिलहाल नीचे मुंबई का नजारा देखिए…

दीपक शर्मा-
ये 15-20 हजार युवा मुम्बई में वाक इन इंटरव्यू देने जा रहे है। एयरपोर्ट सर्विसेज के लिये 1800 पद हैं और 18000 उम्मीदवार। अगर भर्ती का विज्ञापन ठीक से छपा होता तो 18000000 उम्मीदवार होते।

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1813457676367704560?t=jbLgycdU70gNXiKMsKnPqw&s=08

ये भीड़ बता रही है कि सरकार बेरोजगारी के असली आंकड़े छिपा रही है!

मिलिंद खांडेकर-
गुजरात के बाद मुंबई से वीडियो. AI एयरपोर्ट सर्विसेज़ ने 1800 पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू रखा था. 15 हज़ार से ज़्यादा लोग पहुँच गए. रोज़गार को लेकर सरकारी आँकड़े और ज़मीन की सच्चाई में अंतर है.

संजय त्रिपाठी-
न…न…!!! विश्व कप जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए ये भीड़ नहीं जुटी है, बल्कि मुंबई में एयर इंडिया की हेल्पर और लोडर के 2700 पदों की भर्ती के लिए आये बेरोज़गार हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन