Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

यूट्यूबर पत्रकार समेत सैकड़ों ठीक-ठाक नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव नजदीक है. इसी के मद्देनजर यूट्यूबर पत्रकार समेत तमाम बीजेपी, जेजेपी और AAP नेताओं जिनमें करीब 20 पार्षदों, सरपंचों व पूर्व जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

15 साल तक विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके वरिष्ठ पत्रकार सर्वमित्र कंबोज ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन कर ली.

पूर्व डिप्टी स्पीकर कंवर विजयपाल के बेटे और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरिदमन सिंह बिल्लू ने भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. कुरुक्षेत्र से सांसद रहे गुरदयाल सैनी के बेट राजेंद्र सैनी ने भी मंगलवार को वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की. इससे पहले हरियाणा बाल विकास परिषद के मानद सचिव रहे प्रवीण अत्री ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पकड़ ली.

कौन हैं सर्वमित्र कंबोज?
हरियाणा की रानियां विधानसभा के बड़े गांव मौजदीन निवासी 48 वर्षीय सर्वमित्र कंबोज पिछले 14-15 सालों से पत्रकारिता में हैं. वह हरियाणा का प्रमुख यूट्यूब चैनल ‘द मसला’ संचालित करते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन