Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

कांग्रेस नेताओं को चुभ गई प्रेस वार्ता, बिना मंजूरी पत्रकारों से बातचीत पर रोक

त्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक ने कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस पर पाबंदी लगा दी है. जारी हुए आदेश के मुताबिक अब बिना कमेटी की परमिशन के कोई भी प्रेस वार्ता नहीं करेगा.

बताया जा रहा है कि, कमेटी को यह निर्णय उस सूरत में लेना पड़ा, जब दफ्तर में बिना मंजूरी गणेश गोदियाल और मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसोनी प्रेस वार्ता कर रही थीं. कांग्रेस नेताओं को इन लोगों की पत्रकार वार्ता चुभ गई. इसी को लेकर इस तरह का फरमान जारी किए जाने की अंदरखाने बात कही जा रही है.

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि, “कोई भी बयान देने या फिर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करने से पहले पीसीसी की इजाजत लेना जरूरी है. पत्र में कहा गया कि अक्सर देखने को मिलता है, प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जानकारी दिए बिना पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जा रहा है, जो उचित प्रतीत नहीं होता.

इसी को लेकर सभी नेताओं और प्रवक्ताओं से अपेक्षा जताई गई है कि भविष्य में पत्रकार वार्ता या किसी संवेदनशील मुद्दे पर बयान देने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी की इजाजत लेना जरूरी है.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन