Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मुझे नेता से भौकाली पत्रकार बनाने वाले राजेंद्र जी मेरी प्राथमिक पाठशाला थे!

खुर्शीद अनवर खान-

न 96-97 का दौर रहा होगा, बेहद कम उम्र में ही मैं अपने इलाके की सियासत में सक्रिय हो चुका था। हर सियासी इंसान को अख़बार में छपने का शौक़ होता है, मुझे भी था। तब अख़बार के नाम पर दैनिक जागरण का एक क्षत्र राज था। यह वह दौर था जब पत्रकार होना बड़ी इज़्ज़त और भौकाल की बात थी। राजेन्द्र सोनी जी हमारे कस्बे के क्षेत्रीय पत्रकार थे लेकिन जलवा किसी संपादक से कम नहीं।

राजेंद्र सोनी

अपने धरना, प्रदर्शन, बैठक वगैरा की प्रेस विज्ञप्ति सोनी जी के पास लेकर जाते-जाते कब उनसे एक गहरा रिश्ता बन गया पता ही न चला। समय ऐसा भी आया कि दैनिक जागरण की खबरें सोनी जी मुझसे ही लिखवाने लगे। एक दिन राजेन्द्र सोनी जी ने कहा अच्छा लिख लेते हो और पूर्वांचल में नए-नए लॉन्च हुए अमर उजाला अख़बार से मुझे जोड़ दिया।

समय के साथ मैंने जौनपुर के पत्रकारिता जगत में ऐसी धमक बनाई कि आज भी बहुत से लोग मुझे ख़ुर्शीद अमर उजाला के नाम से जानते हैं। बहुत कुछ सीखा बहुतों से सीखा लेकिन सीखने के क्रम में सोनी जी मेरे जीवन की प्राथमिक पाठशाला रहे। अब सोनी जी इस दुनिया में नहीं हैं।

आज राजकुमार भैया की वॉल पर सोनी जी की फ़ोटो देख कर आंखें नम हो गईं। गुज़रे दिनों की बहुत सी यादें ताज़ा हो गईं। ईश्वर सोनी जी को अपने चरणों ने जगह दे। उनका परिवार ख़ूब फले फूले यही दुआ है हमारी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन