Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

अदालत में खुली पुलिसिया बर्बरता की पोल, जज के फैसले से खाकी के होश उड़े!

बेतिया : राज्य में अपराध और पुलिस जुर्म बढ़ा हैं। इसका ताजा उदाहरण बैरिया पुलिस की बर्बरता को पश्चिमि चंपारण के एसीजेएम-III, बेतिया कोर्ट ने उजागर किया।

मजिस्ट्रेट ने अपनी टिप्पणी में बताया बिना किसी विशेष कारण बताये, पुलिस हिरासत में आरोपितों की पिटाई और चिकित्सकों के मेल से नॉट इंजर्ड रिपोर्ट दिखाया गया है, जो संदेहास्पद प्रतीत होता है. लगता है मेडिकल रिपोर्ट चिकित्सक के मेल से बनाया गया है।

अपने ऑर्डर में उन्होंने लिखा है कि अभियुक्तों के शरीर पर पिटाई को स्पष्ट रुप से देखा जा सकता है। उन्होंने अभियुक्तों को जेल भेजने से इनकार करते हुए इलाज का आदेश दिया।

पुलिसिया जुर्म की इतनी बर्बरता के बाद भी थाने के दलालों और कई राजनीतिक दलों के भ्रष्ट नेताओं द्वारा मामले को रफा दफा करने की बात आरोपियों से शुरू कर दी गई।

इस घटना की जांच के बाद भाकपा माले की एक टीम बेतिया GMCH में जाकर पीड़ितों रंजीत चौधरी, रतन चौधरी और दोनों की मां प्रभा देवी से मिलकर मामले को जानने और समझने के साथ उन लोगों की हौसला बढ़ाया। अब देखना है मजिस्ट्रेट के आदेश की कॉपी एसपी और सिविल सर्जन को देते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की बात पर जिला प्रशासन क्या करता है!

देखें कोर्ट ऑर्डर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन