Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

उपसभापति हरिवंश द्वारा ‘जया अमिताभ बच्चन’ नाम लिये जाने पर क्यों भड़कीं सपा सांसद? देखें Video

समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसे शेयर कर NDTV India ने लिखा है कि ‘जया अमिताभ बच्चन’ नाम बुलाये जाने पर भड़कीं जया बच्चन. उपसभापति हरिवंश द्वारा SP की सांसद जया बच्चन राज्यसभा में ‘जया अमिताभ बच्चन’ के नाम से बुलाए जाने पर भड़क गईं.

दरअसल राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जब उन्हें आसन से ‘जया अमिताभ बच्चन’ कहा तो उन्होंने इस पर एतराज जताया. जया बच्चन ने कहा कि अगर आप सिर्फ जया बच्चन भी कहते तो वो पूरा हो जाता.

हरिवंश जी पूर्व पत्रकार हैं, और लंबे समय तक प्रभात खबर में बतौर संपादक कार्यरत रहे हैं.

वरिष्ठ पत्रकार विष्णु राजगढ़िया सोशल मीडिया पर लिखा है कि, “जया अमिताभ बच्चन – यही नाम उन्होंने शपथपत्र में लिखा था. यह नाम गलत है तो उनका निर्वाचन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए. सस्ती लोकप्रियता के लिए जया ने उपसभापति के साथ बदतमीजी की। माफी मांग लें, तो मर्यादा बची रहेगी.”

देखें वीडियो...

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन