Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

तीन ACP और 11 थानों की फोर्स ने अवनीश दीक्षित के सपोर्टरों-पत्रकारों के घर मारी रेड, देखें वीडियो

कानपुर में 1000 करोड़ रुपये की जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने मंगलवार देर रात तक तलाशी व छापेमारी अभियान चलाया. मामले के सूत्रधार बताए जा रहे अवनीश दीक्षित के सहयोगियों और रिश्तेदारों के मकानों तक पुलिस पहुंची.

इनपुट के अनुसार पुलिस को भारत समाचार के रिपोर्टर सोनू पांडेय उर्फ विवेक पांडेय निवासी कोयलानगर, राहुल बाजपेई निवासी चालीस दुकान थाना बाबूपुरवा, सोनू के बहनोई रज्जन तिवारी निवासी परेड थाना मूलगंज के निवास स्थानों पर छुपे होने की जानकारी मिली थी.

सूचना के आधार पर एसीपी अनवरगंज इंद्र प्रकाश सिंह (आईपी सिंह), एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ यादव और एसीपी चकेरी दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में टीमें बनाकर संभावित स्थानों पर दबिश दी गई.

उक्त कार्यवाही में 11 थानों की पुलिस फोर्स जिनमें प्रभारी निरीक्षक मूलंगज, प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज, प्रभारी निरीक्षक ग्वालटोली, प्रभारी निरीक्षक फजलगंज, प्रभारी निरीक्षक जूही, प्रभारी निरीक्षक काकादेव, प्रभारीर निरीक्षक चकेरी, प्रभारी निरीक्षक बाबूपुरवा, प्रभारी निरीक्षक किदवई नगर, थाना प्रभारी गुजैनी तथा थाना कोतवाली का पुलिस बल मौजूद रहा.

इसके अलावा बाकी अभियुक्तों की तलाश में जनपद से बाहर भी टीम भेजी गई हैं. पुलिस ने जिनके यहां मंगलवार रात तलाशी अभियान चलाया उनका नाम एफआईआर में दर्ज होना बताया जा रहा है.

बता दें कि कमिशिनरेट कानपुर नगर ने मंगलवार को मुकदमा संख्या-157/2024 की धारा 191(2), 127(2), 324(4), 310(2), 61(2), 352, 351(2), 308(5), 329(4), 74 BNS थाना कोतवाली, के तहत यह कार्रवाई की है. आगे आने वाले समय में कुछ और लोग जो पर्दे के पीछे इस खेल में शामिल थे, पुलिस दबिश दे सकती है.

देखें छापा अभियान का वीडियो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन