Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

कपूर बेचकर रामदेव ने फिर ली आफत, पतंजलि पर करोड़ों का जुर्माना

बाबा रामदेव के सितारे काफी लंबे समय से गर्दिश में चल रहे हैं. फर्जी विज्ञापन और कई राउंड माफी मांगने के बाद अब उनकी पतंजली आयुर्वेद पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने 4 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है. ये जुर्माना 2023 में अदालत द्वारा अंतरिम आदेश के कथित उल्लंघन को लेकर लगा है.

यहां समझें पूरा मामला
अगस्त 2023 में मंगलम ऑर्गेनिक्स नामक कंपनी ने पतंजलि के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. आरोप था कि पतंजलि उसके कपूर उत्पादों के कॉपीराइट का उल्लंघन कर रहा है. 2023 में हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश में पतंजलि को अपने कपूर उत्पादों को बेचने या विज्ञापन करने से रोक दिया था.

इसके बाद मंगलम वालों ने कोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि पतंजलि ने कोर्ट के अंतरिम आदेश का उल्लंघन किया, क्योंकि उसने कपूर उत्पादों की बिक्री जारी रखी. इसके बाद मंगलम ने अवमानना ममले में कार्रवाई की मांग की.

जस्टिस छागला ने पतंजलि को दो सप्ताह के भीतर 4 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया है. यह रकम उस 50 लाख रुपये से अलग होगी जिसे हाई कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में कंपनी को जमा कराने का निर्देश दिया था.

रुपये जमा न करने पर जेल
पीठ ने सोमवार को दिए अपने फैसले में कहा कि प्रतिवादी मिश्रा (पतंजलि निदेशक, रजनीश मिश्रा) को जेल भेजने का मामला बनता है. क्योंकि इन्होंने उक्त आदेश के पालन का वचन दिया था. कोर्ट ने कहा कि यदि दो सप्ताह के भीतर चार करोड़ रुपये जमा नहीं कराए जाते तो मिश्रा को तत्काल हिरासत में ले लिया जाए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन