Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सीएम योगी के मीडिया सलाहकार बने पत्रकार मृत्युंजय कुमार

सारे कयासों और नामों को धता बताते हुए मीडिया एडवाइजर पद पर पत्रकार मृत्युंजय कुमार की नियुक्ति ने सबको चौंका दिया. शलभमणि त्रिपाठी से लेकर संजय सिंह समेत करीब दर्जन भर नाम चर्चा में थे लेकिन मीडिया एडवाइजर पद पर चयन हुआ बेहद विनम्र और प्रतिभाशाली पत्रकार मृत्युजंय कुमार का. मृत्युंजय कुमार अमर उजाला के कई एडिशन्स के संपादक रहे हैं. वे अमर उजाला जम्मू से लेकर गोरखपुर, मेरठ और हिमाचल के संपादकीय प्रभारी रह चुके हैं.

मृत्युंजय कुमार इन दिनों ओपिनियन पोस्ट नामक मैग्जीन के संपादक थे जो नई दिल्ली कनाट प्लेस से निकलती है. इस मैग्जीन के प्रधान संपादक हैं वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह. मृत्युंजय कुमार अमर उजाला के सफल संपादकों में शुमार किए जाते रहे हैं. अमर उजाला गोरखपुर संस्करण को उन्होंने नई उंचाइयों तक पहुंचाया था. अमर उजाला के सेकेंड ब्रांड ‘कांपैक्ट’ की भी सफल लांचिंग इनके नेतृत्व में हुई थी. हिमाचल में मृत्युंजय के कार्यकाल में अमर उजाला की प्रतिष्ठा काफी बढ़ी थी. कहा जाता है कि वरिष्ठों के एक गुट के निशाने पर आने के बाद उन्होंने अमर उजाला छोड़ दिया था और प्रदीप सिंह के साथ ओपिनियन पोस्ट मैग्जीन से जुड़ गए थे. मृत्युंजय कल-परसों में लखनऊ जाकर अपने नए पद भार को ग्रहण कर लेंगे.

सबसे खास बात ये कि आज ही सुबह भड़ास पर लखनऊ से आई भारत सिंह की एक रिपोर्ट छपी जिसमें कहा गया कि करीब दस-ग्यारह नाम सूचना सलाहकार पद के लिए चर्चा में है. इन सभी नामों में मृत्युंजय कुमार का नाम नहीं था. इसलिए मृत्युंजय की नियुक्ति पर सभी आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं. वहीं, सीएम योगी के करीबी लोगों का कहना है कि मृत्युंजय बेहद विनम्र, प्रतिभाशाली और लो प्रोफाइल शख्स हैं. इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि साहित्यिक है. मृत्युंजय किसी भी किस्म की गुटबाजी से दूर रहते हुए अपना काम ईमानदारी से करते हैं. इस लिहाज से मीडिया सलाहकार पद पर मृत्युंजय का चयन सर्वथा उपयुक्त है.

मृत्युंजय का नाम दूर-दूर तक चर्चा में नहीं था. जो नार्म चर्चा में थे, उनके बारे में जानने के लिए नीचे दिए शीर्षक पर क्लिक करें…

शलभमणि त्रिपाठी या संजय सिंह या कोई और… कौन बनेगा योगी सरकार में सूचना सलाहकार?

योगी के सीएम बनने के बाद मृत्युंजय कुमार के संपादकत्व में निकलने वाली मैग्जीन ओपिनियन पोस्ट में एक कवर स्टोरी यह छपी थी, जिसकी काफी चर्चा हुई थी…

नाथ योगी संप्रदाय के प्रवर्तक गुरु गोरखनाथ के बारे में ओशो क्या कहते हैं, जानिए

https://www.youtube.com/watch?v=ldZL044_UMw
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन