Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार की डीसीपी ऑफिस और थाने में पिटाई के आरोपों पर अमिताभ ठाकुर ने की जांच की मांग

लखनऊ | आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने लखनऊ के पत्रकार सत्य प्रकाश भारती की डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के निर्देशों पर 17 अगस्त 2024 को उनके कार्यालय तथा थाना गोमतीनगर में पत्रकार की पिटाई के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

उन्होंने कहा कि सत्य प्रकाश भारती के अनुसार वे एक प्रकरण में डीसीपी का पक्ष जानने उनके कार्यालय गए थे, जहां उनके साथ अभद्रता की जाने लगी. उनके द्वारा इसकी रिकॉर्डिंग किया गया.

इस पर डीसीपी ने उनका मोबाइल छिनवा कर उसे फॉर्मेट करवा दिया. उन्हें थाना गोमतीनगर भेज कर उनकी पिटाई कराई गई और 6-7 घंटे थाने में रखा गया.

सत्य प्रकाश की तबीयत खराब होने पर उन्हें पहले गोमती नगर स्थित नोवा अस्पताल और फिर मेट्रो ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में इलाज कराया गया.

इस दौरान दरोगा रणजीत सिंह ने उनके मित्र विकास मिश्रा से बातचीत कर उन्हें बुलाया और रात लगभग 2:30 बजे उन्हें एसीपी विभूति खंड कार्यालय ले जाकर शांति भंग के प्रकरण में जमानत दी गई.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि सत्य प्रकाश के पास अस्पताल की रसीद और फोटो सहित तमाम साक्ष्य हैं. उन्होंने इसे गंभीर आरोप बताते हुए डीजीपी को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

संबंधित खबरें…

स्वतंत्र पत्रकार सत्यप्रकाश भारती की थाने में पिटाई, लखनऊ पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

अमर उजाला ने लखनऊ पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाने वाले पत्रकार को बताया फर्जी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन