Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बीजेपी महिला नेता के ठग पति ने न्यूज चैनल के पत्रकार को धमकाया, FIR

मुजफ्फरपुर | टीवी चैनल के पत्रकार को धमकी देने का मामला सामने आया है. धमकी देने का आरोप भाजपा की महिला नेता और उसके पति पर लगाया गया है. पुलिस ने मामले में पत्रकार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है.

पूरा मामला नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर लेने से जुड़ा है. भाजपा नेत्री के पति पर आरोप है कि उसने सीआईडी और एनएचआर में नौकरी दिलाने के नाम पर सरहचिया गांव के रहने वाले बिपिन बिहारी से 12 लाख रुपये की रकम ठग ली.

पीड़ित बिपिन ने 13 अगस्त को थाने में शिकायत दी. पुलिस ने अपराध संख्या-420/406 के तहत मुकदमा दर्ज किया. इसकी खबर कशिश न्यूज नाम सहित कई प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक चैनलों ने चलाया. खबर चलने के बाद कशिश न्यूज के पत्रकार चंदन चौधरी को धमकी भरा कॉल आया. चौधरी ने थाने में शिकायत देकर ऑडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपा है.

धमकी देने का आरोप महिला बीजेपी नेता कनक मनी मिश्रा के पति प्रकाश मोहन मिश्रा पर लगा है. पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कवायद में जुट गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन