उन्नाव में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब के चुनाव को जिला सूचना अधिकारी ने अवैधानिक घोषित कर दिया. चुनाव संपन्न कराने की दूसरी तिथि 28 अगस्त के लिए प्रशासन से मांगी गयी अनुमति को सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव ने जिला सूचना अधिकारी की आख्या रिपोर्ट के आधार पर अनुमति देने से इनकार करते हुए पत्र जारी कर दिया.

दरअसल, विवादों में घिरा चुनाव तब सुर्खियों में आ गया जब अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवीन सिंह ने चुनाव सम्पन्न करवा रहे चुनाव अधिकारी रामबोध शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, जमाल मोहम्मद, शेखर अमर गुप्ता पर चुनाव में घोर अनियमितता बरतने, निष्पक्ष चुनाव ना करवाकर अवैध व मनमानी प्रक्रिया व धांधली करवाने का आरोप लगाते हुए नामांकन पत्र की जाँच किये बिना प्रत्याशी घोषित करने की शिकायत उन्नाव के जिलाअधिकारी गौरांग राठी तथा प्रेस कौंसिल ऑफ़ इंडिया से की थी. जिसके बाद आरोपो में घिरे चुनाव अधिकारियों, रामबोध शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद जमाल ने चुनाव अधिकारी पद से व्हाट्सएप पर इस्तीफा देते हुए खुद को चुनाव से अलग कर लिया, वहीं जमाल मोहम्मद अनुशासन निगरानी समिति में शामिल हो गए.
जिला सूचना अधिकारी की जाँच में परत दर परत पोल
प्रस्तावित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब, चुनाव में धांधली की शिकायत पर जाँच कर रहे जिला सूचना अधिकारी ने चुनाव की मुख्य भूमिका रच रहे शेखर अमर गुप्ता को नोटिस जारी कर तीन बिन्दुओ में जवाब माँगा
- जिसमे संस्था का रजिस्ट्रेशन
- 575 पत्रकारों को सत्यापन सूची
- चुनाव लड़ रहे के प्रत्याशी के नामांकन पत्र शामिल थे, चुनाव संम्पन करवा रहे पदाधिकारी से संबन्धित जानकारी से प्रश्नों के उत्तर व प्रपत्र मांगे थे.
जिला सूचना अधिकारी की जाँच में बहुत चौकाने वाले तथ्य सामने आये जिला सूचना अधिकारी द्वारा संबन्धित तथ्यों के आधार पर तैयार जाँच आख्या जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट में लिखा, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब उन्नाव वर्तमान में पंजीकृत संस्था नहीं है. श्री नवीन सिंह की शिकायत के 1 अगस्त 2024 के उपरांत बाद 3 अगस्त 2024 को पंजीकरण आवेदन किया गया, संस्था का प्रमाण पत्र,बायलॉज उपलब्ध नहीं कराया, मतदान करने वाले 575 मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई गयी जो प्रमाणित नहीं है. प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रेस क्लब उन्नाव संबंधित पदाधिकारियो के नाम, पता, आधार निवास, संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराये गए. प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस व क्लब उन्नाव द्वारा उपलब्ध कराये गए अभिलेखों में किसी पदाधिकारी का नाम पता पदनाम हस्ताक्षर नहीं मिला, संबंधित संस्था के 575 मतदाता /पत्रकारों से संबन्धित जानकारी जिला सूचना कार्यालय में उपलब्ध नहीं है.
वहीं जिला सूचना अधिकारी ने निष्कर्ष देते हुए अपनी जाँच रिपोर्ट में लिखा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब उन्नाव संस्था पंजीकृत नहीं है, इसलिए यह चुनाव प्रक्रिया संचालित किया जाना अवैधानिक प्रतीत होता है.


इस मामले के सामने आने के बाद इस सोशल मीडिया पर तरह-तरह से चल रही पोस्ट के आने पर लगातार दूसरी बार लगी रोक के बाद चुनाव में मुख्य भूमिका को रच रहे स्वयंसेवी संगठन स्थापित कर रहे शेखर अमर गुप्ता द्वारा संस्था के नाम से 575 मतदाताओं से 200 रुपये का रशीद काट लाखों रूपये वसूली कर चुके है. वही चुनाव अनुमति न मिलने पर श्री गुप्ता द्वारा किसी “भ्र्म में ना रहने के बात लिखते हुए अवैधानिक घोषित चुनाव को सम्पन्न कराने पोस्ट प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब के वाट्सअप ग्रुप में लिख खुद को बचाते नजर आये.


