Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

फर्जी कंपनी बनाकर 2500 महिलाओं से ठगी, शिकारी पत्रकारों की तलाश में पुलिस

आलोक अग्रवाल

महिलाओं के साथ लाखों रुपये की ठगी होने और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद अब कुछ पत्रकारों के नाम भी जांच के निशाने पर आए, पुलिस अधीक्षक नगर ने पत्रकार वार्ता के दौरान इसका खुलासा किया. पुलिस केस से बचाने के नाम पर झांसा देकर पैसों के लेनदेन पर पत्रकारों पर कसा जा सकता है शिकंजा.

सहारनपुर | थाना सदर बाजार प्रभारी सूबे सिंह द्वारा दिल्ली रोड पर एशियन कम्पनी के नाम से महिलाओं के साथ ठगी करने वाले मुख्य अभियुक्त को 55 लाख 50 हज़ार रुपये की नगदी के साथ बिहार से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दीपक बताया जा रहा है.

पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि दीपक ने एशियन एंटरप्राइज के नाम से कम्पनी खोलकर 2500 महिलाओं से 24 सौ रुपए प्रति महिला के हिसाब से पैसे लिये तथा 4000 रुपये प्रति महिला को वापसी की दर से ऊन के गोले बनाने के लिए दिए जाते थे. पैसे वापसी के समय कम्पनी पैसे लेकर फरार हो गयी.

थाना प्रभारी सदर बाजार ने दीपक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि अभियुक्त पूर्व में भी झारखंड और राजस्थान से फ़्रॉड कर जेल जा चुका है. वहीं इससे 5 लाख 50 हज़ार की नगदी तथा कुछ इसके खाते सीज होने के कारण लगभग 10 से 11 लाख रुपये बरामद हुए है.

यह भी बताया कि कुछ पत्रकारों द्वारा आरोपी को ठगी के इस जाल से बचाने के लिए लाखों रुपये भी लेने की सूचना मिली है लेकिन गोपनीयता के कारण अभी नामों का उल्लेख सही नहीं है. उन्होंने बताया कि जांच लगभग पूर्ण होने की ओर है, जल्दी ही ऐसे पत्रकारों पर भी शिकंजा कसा जाएगा. पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस टीम को 25000 इनाम देने की घोषणा भी की.

देखें वीडियो…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1828313768826171418?t=imILIQNprWVJVbaa9W5haA&s=08

सहारनपुर से आलोक अग्रवाल की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन