Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मनोरंजन की दुनिया में चलेगा मुकेश अंबानी का सिक्का, CCI ने वायकॉम18 और वॉल्ट डिज्नी विलय को दी मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की मीडिया कंपनी वायकॉम 18 और वॉल्ट डिज्नी के विलय को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है. बता दें कि डिज्नी-रिलायंस विलय के बाद बनने वाली कंपनी एसिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस के स्वामित्व वाली कंपनी होगी.

सीसीआई ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि आयोग ने स्वैच्छिक संशोधनों के अनुपालन के अधीन रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, डिजिटल18 मीडिया लिमिटेड, स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और स्टार टेलीविजन प्रोडक्शंस लिमिटेड के प्रस्तावित संयोजन को मंजूर दे दी है.

गौरतलब है कि रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी के बीच समझौता फरवरी 2024 में ही हो गया था. माना जा रहा था कि यदि दोनों कंपनियों का विलय हो गया तो उससे बना जॉइंट वेंचर भारत की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी होगी. दोनों कंपनियों के बीच 8.5 अरब डॉलर की विलय होने का प्लान है.

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को सीसीआई की तरफ से रिलायंस के वायकॉम18 और डिज्नी के मर्जर को मंजूरी भले ही मिल गई हो लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि यह विलय 8.5 अरब डॉलर की ही होगी अथवा इसमें कोई संशोधन किया गया है.

क्योंकि CCI की तरफ से किए गए पोस्ट में कुछ शर्तों का जिक्र किया गया है, जिसके बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है. हाल ही में रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि सीसीआई ने अपनी शुरूआती जांच में पाया था कि रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी के 8.5 अरब डॉलर के मीडिया विलय से प्रतिस्पर्धा को नुकसान पहुंच सकता है. यह नुकसान विशेष रूप से क्रिकेट प्रसारण अधिकारों पर उनके प्रभाव के कारण देखने को मिलेगा.

120 टीवी चैनलों और 2 स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्मों का होगा मर्जर
रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी के प्रस्तावित विलय में 120 टीवी चैनलों और दो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्मों को मिलाने की उम्मीद है, जो 28 बिलियन डॉलर के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर में जापान के सोनी और नेटफ्लिक्स जैसी दिग्गज कंपनियों को टक्कर देगा.

रिलायंस-डिज्नी विलय के बाद किसकी कितनी जिम्मेदारी होगी, इसके बारे में मर्जर के टर्म में जिक्र किया गया था. बताया गया था कि इसमें रिलायंस की हिस्सेदारी 16.34% और वायकॉम18 की हिस्सेदारी 46.82% तथा डिज्नी की हिस्सेदारी 36.84% होगी. विलय की शर्तों के तहत RIL का नियंत्रण बरकरार रहेगा.

विलय में क्या-क्या शामिल?
वायकॉम18 के 40 टीवी चैनल्स (कॉमेडी सेंट्रल, निेलोडियन और एमटीवी भी शामिल) होंगे. वहीं, डिज्नी स्टार भारत में 80 चैनलों के साथ एक पॉपुलर ब्रांड है. यह हिंदी फैमिली ड्रामा और हॉलीवुड फिल्मों के लिए जाना जाता है.

क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग का अधिकार- वायकॉम18 के पास BCCI द्वारा आयोजित घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के टीवी अधिकार हैं, जबकि डिज्नी के पास 2027 तक आईपीएल के टीवी राइट्स हैं.

दोनों कंपनियों के चैनल्स सामान्य एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, बच्चों का टीवी, डॉक्यूमेंट्री और लाइफस्टाइल प्रोग्राम्स के साथ कई क्षेत्रीय भाषाओं के प्रोग्रामिंग को कवर करते हैं.

जियो-डिज्नी स्ट्रीमिंग
डिज्नी के पास 2027 तक के लिए ICC मैचों के डिजिटल अधिकार हैं, जबकि अंबानी की जियो सिनेमा के पास IPL के स्ट्रीमिंग अधिकार हैं. जियो और डिज्नी हॉटस्टार की लाइब्रेरी में 200,000 घंटे से ज्यादा का कंटेंट शामिल है. इसमें टीवी, ड्रामा, मूवीज और स्पोर्ट्स इवेंट्स शामिल हैं.

डिज्नी हॉटस्टार 2022 में भारत में दूसरा सबसे अधिक डाउनलोड किया गया वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप था. फेडरोशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और EY के मुताबिक, पहले नंबर पर MX प्लेयर रहा था.

डिज्नी की स्ट्रीमिंग कंटेंट में ग्लोबल ब्लॉकबस्टर, मार्वेल यूनिवर्स की फिल्में और साथ ही नेशनल ज्योग्राफिक डॉक्यूमेंट्री शामिल हैं. मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसने 2022 में भारत के टॉप 15 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ओरिजिनल शो में से सात को स्ट्रीम किया.

वहीं, जियो सिनेमा ने पिछले साल कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए द पोकेमॉन कंपनी के साथ डील की थी और अपने प्लेटफॉर्म पर अधिक हॉलिवुड और अंतर्राष्ट्रीय कंटेंट लाने के लिए वार्नर ब्रदर्स के साथ डील की थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन