Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

आर्या डिजिटल वाले दुर्गेश सिंह की ठगी के शिकार फिल्म निर्माताओं ने CM योगी से मांगा न्याय

रूपेश मिश्रा-

यूपी के जौनपुर के रहने वाले ठगी के एक आरोपी दुर्गेश सिंह के खिलाफ कुछ निर्माताओं ने आज मुंबई के अँधेरी स्थित एक हॉल में पत्रकारों के सामने अपना दर्द बयां किया. इस दौरान इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडयुसर्स असोसिएसन (इम्पा) की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुषमा शिरोमणि ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि इस आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द ठोस कदम उठाया जाए. साथ ही कहा की इम्पा, ठगी के शिकार सभी निर्माताओं के साथ है.

इस बाबत इम्पा ने भी यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. पत्रकार वार्ता में फ़िल्म डायरेक्टर परी सिन्हानिया ने कहा कि मेरी भोजपुरी फ़िल्म के लिए इस आरोपी दुर्गेश और उसकी कंपनी आर्या डिजिटल ने मूझे एक पैसा नहीं दिया और मेरी फ़िल्म का पोस्टर और ट्रेलर यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया. बाद में मेरे खिलाफ जौनपुर में शिकायत कर कोर्ट केस भी कर दिया. आज मैं कर्ज में डूब चुकी हूँ. मूझे लगता है प्रशासन मेरे आत्महत्या करने का इन्तजार कर रहा है. जौनपुर पुलिस मूझे इस आरोपी के नाम पर धमकी भी दे रही है.

इम्पा की ओर से आये मनोज ओझा ने कहा की यह आरोपी यूपी के जौनपुर में रहता है और नोएडा में इसका ऑफिस है. यह आरोपी भोजपुरी फ़िल्म निर्माताओं से उनकी फ़िल्म का डिजिटल अधिकार खरीदता है और आकर्षक प्राइज का ऑफर करता है और डिलेवरी के समय पैसा देने की बात करता है तथा टेस्टिंग के नाम पर उसकी कॉपी कर लेता है और निर्माता को नाम मात्र पैसा एडवांस देकर बाकी पैसा हड़प जाता है. इसके अलावा फ़िल्म को इलेक्ट्रोनिक ओटीटी तथा डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर रिलीज कर देता है.

निर्माता को अपने पैसे का इन्तजार ही रह जाता है. बाद में निर्माता पर यह केस कर जौनपुर कोर्ट में दौड़ाता है. इस आरोपी ने कई निर्माता लोगों को परेशान करके रखा है. प्रेस कांन्फ्रेंस में इस आरोपी के ठगी के शिकार कई निर्माताओं के साथ साथ फिल्म निर्देशक सचिन यादव भी इंप्पा और पीड़ित निर्माताओं के सहयोग के लिए सामने आए.

देखें पत्र...

आर्या डिजिटल वाले ठग दुर्गेश सिंह का यही एक कारनामा नहीं बल्कि और भी हैं. यहां पढ़ें- दुर्गेश सिंह, आर्या

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन