Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लोकभवन के भीतर अड्डा जमाए संदीप मांझी पर ‘दृष्टांत’ के संपादक अनूप गुप्ता ने किया बड़ा खुलासा!

लखनऊ | वरिष्ठ पत्रकार और ‘दृष्टांत’ व ‘प्रखर पोस्ट’ के संपादक अनूप गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के नौकरशाहों की नाक के नीचे चल रही अनियमितताओं का बड़ा पर्दाफाश किया है. खोजी पत्रकार अनूप गुप्ता ने इस बार मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की सरपरस्ती में फूलते-फलते संदीप मांझी का नेक्सस बेनकाब किया है.

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में अनूप गुप्ता ने बताया कि, “संदीप मांझी नाम का प्राइवेट आदमी लोकभवन के प्रथम तल पर मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर के कमरे में बैठ रहा है? एक प्राइवेट सेक्टर का आदमी लोक भवन के अंदर कैसे बैठ रहा है? ये बड़ा सवाल है.”

उन्होंने सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी साझा करते हुए सवाल उठाया कि, “साल 2002 में संदीप मांझी नाम का आदमी गरीबी रेखा के नीचे का कार्ड धारक था, आज सैकड़ों करोड़ का मालिक कैसे बन गया?”

यह तब है जब मुख्यमंत्री जी बार-बार हिदायत दे रहे हैं कि कोई भी प्राइवेट आदमी सरकारी विभाग का हिस्सा नहीं बनना चाहिए, तो आखिर किस हिमाकत से संदीप मांझी लोकभवन के अंदर बैठ रहा है.

उन्होंने कहा कि दृष्टांत सिलसिलेवार इसे बेनकाब करने की सीरीज शुरू करेगा. आज संदीप मांझी कितना भी बड़ा आदमी क्यों न हो गया हो लेकिन दृष्टांत डंके की चोट पर इसका पर्दाफाश करेगा.

खोजी पत्रकार ने संदीप मांझी को लेकर जो खुलासा किया है उसे इस लिंक पर पढ़ सकते हैं… मुख्यमंत्री को चुनौती देता संदीप मांझी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Aditya

    March 21, 2025 at 3:23 pm

    Kab karoge pardafaas.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन