Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बीएचयू में मीडियाकर्मियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ लखनऊ के पत्रकार सीएम आवास पर धरने पर बैठे

बीएचयू की आंच लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पहुंचने लगी है. अभी अभी खबर मिली है कि बीएचयू में मीडियाकर्मियों पर लाठीचार्ज से नाराज लखनऊ के पत्रकारों ने सीएम योगी के आवास के सामने धरना देना शुरू कर दिया है. धरने पर बैठे 4पीएम के संपादक और मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन के उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि उन लोगों ने सुबह ही सभी अधिकारियों को सूचित कर दिया था कि आज एक बजे दिन में वे लोग मीडियाकर्मियों के उत्पीड़न के खिलाफ सीएम से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे. अगर सीएम नहीं मिलेंगे तो उनके आवास के सामने धरना दिया जाएगा.

तय समय पर दर्जनों मीडियाकर्मी सीएम योगी के आवास पर पहुंचे. वे लोग सीएम योगी से मिलकर बनारस के पत्रकारों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की तरफ ध्यान दिलाना चाहते थे और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाले थे. पर पुलिस प्रशासन ने पत्रकारों को रोक लिया. इससे नाराज पत्रकार सीएम आवास के सामने ही धरने पर बैठ गए. मौके से मिली कुछ तस्वीरें और वीडियो देखें…

पूरे मामले को समझने के लिए इन्हें भी पढ़ें…

xxx

xxx

xxx

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन