Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

प्रिंसिपल ने थप्पड़ मारने के बाद अखिलेश यादव को एक सप्ताह तक बनाया था मुर्गा!

आगरा : समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन गुरुवार को आगरा में संपन्न हुआ। अखिलेश को 5 साल के लिए पार्टी का निर्विरोध नेशनल प्रेस‍िडेंट चुना गया। समापन भाषण में उन्होंने बचपन से जुड़ा एक क‍िस्सा भी सुनाया। गलती किसी और की, थप्पड़ पड़ा अखिलेश को। अखिलेश ने कहा कि मेरा बचपन यहीं बीता है। यहीं पास में मिलिट्री स्कूल में पढ़ाई करता था। हमारे प्रिंसिपल कर्नल एसके शर्मा बहुत सख्त थे।

एक बार खाने की मेस में एक थाली एक्स्ट्रा लग गई थी ज‍िसे हमारे सीनियर साथी खा ल‍िए। सभी ने कहा जब सर पूछेंगे तो कह देंगे सबने मिलकर इस थाली का खाना खा लिया। उसी समय प्रिंसिपल साहब का इंस्पेक्शन हुआ। उनके पूछते ही मेरे मुंह से निकला गया कि मैंने खा लिया। इस पर उन्होंने मेरे गाल पर एक तमाचा जड़ दिया। इतना ही नहीं एक सप्ताह ऑफिस के बाहर मुर्गा बने रहने की सजा भी दी। मैंने सप्ताह भर सजा झेली।

कुछ समय बाद सीनियर साथियों ने प्रिंसिपल को बताया कि‍ थाली किसी और ने खाई थी आपने सजा इसे दे दी। प्रिंसिपल ने मुझ पर खुश होते हुए बधाई दी। प्रिंस‍िपल ने कहा जो दूसरों की सजा खुद झेल लें ऐसे युवा आज कल नहीं मिलते हैं। बता दें अखिलेश यादव उस समय धौलपुर मिलिट्री स्कूल में पढ़ाई करते थे। अखिलेश के इस किस्से पर कार्यकर्ताओं ने जमकर तालियां बजाईं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन