Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार के 21 पत्रकार ‘राष्ट्रीय मीडिया सम्मान-2017’ से सम्मानित

पटना । अर्पण फाउंडेशन व ईवेंटजिक मीडिया द्वारा 8 अक्टूबर को पटना के बीआईए हाल में आयोजित एक भव्य समारोह में बिहार के 21 पत्रकारों को राष्ट्रीय मीडिया सम्मान 2017 से बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार, पटना दूरदर्शन की कार्यक्रम प्रमुख रत्ना पुरकायस्था, बिहार चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके सिंह, साहित्यकार श्रीमती मल्होत्रा, त्रिभुवन स्कूल की प्रिंसिपल महुआ दास गुप्ता ने सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाले पत्रकारों में न्यूज24 के अमिताभ ओझा, सहारा समय के आशुतोष कुमार, वरिष्ठ पत्रकार अनूप नारायण सिंह, यूएनआई के प्रेम कुमार, ईटीवी के रजनीश कुमार और ज्योति मिश्रा, दैनिक जागरण के नीरज कुमार, कशिश न्यूज चैनल के आफताब आलम, न्यूज इण्डिया के रोहित कुमार, हिंदुस्तान के दीपक दक्ष, प्रभात खबर के संजीत मिश्रा, हिंदुस्तान टाइम्स की नंदनी, लाईव सिटीज के आशीष भट्टाचार्य, दैनिक भास्कर के उदयकांत झा और साकिब खान, बीटीवी के मुरली मनोहर मिश्र, सन्मार्ग की श्वेता, सुमित मिश्र, बिहार न्यूज के नरेश चन्द्र,  छायाकार संजीव कुमार, अमित अरूण शामिल हैं।

संस्था की मधु मंजरी, चंदन राज और मौसम शर्मा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। नेक्स्ट जेन इंफ्रा के रविकांत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंत्री प्रेम कुमार ने इस अवसर पर अपने संबोधन में बिहार में गत वर्ष मारे गए पत्रकार राजदेव रंजन की चर्चा करते हुए कहा कि अब बिहार में सरकार पत्रकारों की जान से खिलवाड़ नहीं होने देगी।  सरकार बिहार के पत्रकारों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू कर रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन