Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मंत्री एके शर्मा एंड टीम और सपा मीडिया सेल के बीच तू-तड़ाक, शब्दों के कंटेंट से इंटरनेट शर्मिंदा, देखें

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग के मंत्री एके शर्मा एंड टीम और समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल के बीच एक्स पर गजब का वार-पलटवार चल रहा है. दोनों ही तरफ से जो शब्द उछाले गए उन्होंने तमाम मर्यादाओं की इज्जत तार-तार कर दी.

हमने इनके ट्वीट के कुछ स्क्रीनशॉट जुटाए हैं, इन्हें आप भी देखिए और अंदाजा लगाइए की जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग क्या इससे पहले इतने निचले स्तर पर उतरे हैं, जैसा अब देखने में आ रहा है? इसमें मंत्रीजी ने भी एक ट्वीट दागा है. इस मामले को लेकर कार्रवाई की मांग भी की जा रही है. शिकायत किसने की, लास्ट में देखें, पहले भाषा की मर्यादा तोड़ते ट्वीट देखें.

देखें ट्वीट…


कार्रवाई की मांग

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से उनके ऑफिस अकाउंट (AKSharmaOffice) से कल 5 अक्टूबर को समय 4:07 पीएम पर किए गए अत्यंत ही अनुचित, आपत्तिजनक और आपराधिक टिप्पणी के संबंध में कार्यवाही की मांग की है.

एके शर्मा को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि इस पोस्ट में गाली गलौज की भाषा का प्रयोग किया गया है. यह अकाउंट स्वयं को उनका ऑफिस अकाउंट बताता है और उनके द्वारा भी अपने समस्त पोस्ट इनको टैग किए जाते हैं.

अतः अमिताभ ठाकुर ने इस पोस्ट हेतु उत्तरदाई व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होने के निर्देश देने की मांग की है.

उन्होंने कहा है कि यदि 24 घंटे में समुचित कार्रवाई नहीं होती है तो इस काम में मंत्री की व्यक्तिगत इच्छा और सहमति मानते हुए आजाद अधिकार सेना इस संबंध में अग्रिम आवश्यक कार्रवाई करेगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन