Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आसाराम के चेले ने पत्रकार श्याम मीरा सिंह को दी जान से मारने की धमकी

यूट्यूबर पत्रकार श्याम मीरा सिंह ने रविवार देर रात एक वीडियो क्लिप शेयर कर आसाराम के एक समर्थक पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया है।

श्याम ने ट्वीट की श्रंखला में लिखा है- “आसाराम का समर्थक मुझे धमकी दे रहा है कि मैं आसाराम की वीडियो डिलीट कर दूँ नहीं तो मेरे घर से मेरी लाश उठवाएगा। मैंने आसाराम पर कोर्ट ऑर्डर पर आधारित वीडियो बनाई थी। इनकी हिम्मत देखिए खुलेआम हत्या करने की धमकी दे रहा है। आगरा पुलिस इस कायर पर कार्रवाई करें।

हेलो यूपी पुलिस वैसे आपसे न्याय की एकदम उम्मीद नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था आपके बस की नहीं है, अन्यथा कोई भी ऐसे मारने, हत्या करने की धमकी नहीं देता। मैं उत्तर प्रदेश की पैदाइश हूँ, डरना और मरना ये दोनों हमारी डिक्शनरी में नहीं हैं। आप बस इसकी लोकेशन ही दे दीजिए।कार्रवाई हम कर लेंगे

माँ की गाली देने का परिणाम हमें दे लेने दीजिए। सजा आप हमें दे लेना। दो हफ़्ते जेल में रख लेना। अगर इतने टैक्स और कर देने के बाद आप देश के नागरिकों को सम्मानित और सुरक्षित महसूस नहीं करा सकते तो मुझे ही इसकी लोकेशन दे दीजिए। हम अपने परिवार और अपनी रक्षा करना अच्छे से जानते हैं

आसाराम समर्थक द्वारा मुझे हत्या करने की धमकी देने के संबंध में मैंने आगरा पुलिस को ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा दी है। साथ में कॉल रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट भेज दिये हैं। मुझे बिल्कुल कम उम्मीद है कि पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करेगी।”

वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी सिंह ने यूपी पुलिस को टैग कर लिखा है- यूपी पुलिस यह एक बहुत गंभीर सूचना है। आसाराम नामक अपराधी के समर्थक उसके मुकदमे के गवाहों और उसके आलोचकों की हत्या कर चुके हैं। अब उन्होंने इस युवा पत्रकार को धमकी दी है। तुरंत ज़रूरी कदम उठाइए।

सोर्स : एक्स (ट्विटर)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन