Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

युवा पत्रकार ओम शील इस नए न्यूज चैनल के विशेष संवाददाता बनाए गए

युवा टीवी जर्नलिस्ट ओम शील अब जल्द नई पारी की शुरुआत करने जा रहे है। बताया जा रहा है कि ओम, India 27 नाम से नए लॉन्च होने जा रहे नेशनल न्यूज चैनल में विशेष संवाददाता की भूमिका निभाने वाले हैं।

न्यूज इंडिया 24×7 में प्रोडक्शन से ओम शील ने पत्रकारिता की जर्नी स्टार्ट की। इसके बाद न्यूज वॉच इंडिया जो बाद में AMV नेटवर्क सैटेलाइट न्यूज चैनल के नाम से लांच हुआ उसमें तकरीबन 2 साल से रिपोर्टर के पद पर कार्यरत रहे। वहां टीम के एक अहम सदस्य की भूमिका निभा रहे थे।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने तमाम बड़े इवेंट्स को भी कवर किया। इनमें, पहलवानों का धरना, राजस्थान विधानसभा चुनाव, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और लोकसभा चुनाव जैसे कार्यक्रम को युवा जोश के साथ कवर किया।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुरजीत सिंह के नेतृत्व में लांच होने जा रहे India 27 प्रबंधन ने युवा पत्रकार ओम शील पर भरोसा जताते हुए उन्हें विशेष संवाददाता की जिम्मेदारी सौंपी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन