Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भाजपा MLA शलभमणि त्रिपाठी ने देवरिया के इस SDO वर्कशॉप को क्यों हटवा दिया?

शलभमणि त्रिपाठी-

देवरिया में कट्टर मानसिकता के SDO वर्कशाप मोहम्मद नैय्यर अनवर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, प्रशासनिक आधार पर देवरिया से हटा कर महराजगंज संबद्ध किया गया, गहन जांच के भी आदेश।

काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि हमारे पर्वों त्यौहारों पर किसी गाँव का ट्रांसफॉर्मर ख़राब होने पर कट्टर मानसिकता के SDO वर्कशाप नइय्यर अनवर जानबूझकर ट्रांसफॉर्मर बदलने में देरी करते हैं। इतना ही नहीं क्षेत्र के दलाल छवि के लोगों से मिलकर सरकार, भाजपा और भाजपा कार्यकर्ताओं की बदनामी कराने का खेल रचते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत को गंभीरता से नहीं लेते एवं दलालों से मिलीभगत रखते हैं।

ऐसी ही घटना देवरिया के करमाजितपुर में हुई। ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद इंजिनियर नैयर अनवर को तुरंत नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के निर्देश दिए गए। पर वह क्षेत्र के कुख्यात दलाल से मिलकर जानबूझकर हीला हवाली करता रहा, बहाने बनाता रहा।

इस पूरे खेल की गोपनीय जाँच कराई गई तो नैयर अनवर और कुख्यात दलाल कि मिलीभगत का खेल सामने आ गया। ऐसे दलाल सरकार, भाजपा और भाजपा कार्यकर्ताओं की छवि ख़राब करने के लिए इंजिनियर नैय्यर अनवर को हर प्रकार से उपकृत करते थे।

पूरा खेल खुलते ही नैयर अनवर को तत्काल प्रशासनिक आधार पर देवरिया से हटा दिया गया है, शासन ने इसके विरुद्ध गहन जाँच के भी आदेश दिए हैं। ऐसी मानसिकता के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को चिन्हित करने की आवश्यकता है।

मेरी विधानसभा की देवतुल्य जनता को परेशान करने वाला कोई भी अधिकारी छोड़ा और बख़्शा नहीं जाएगा। तमाम अवैध गतिविधियों में लिप्त दलालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी, जय देवरिया।

देखें शिकायत और कार्यवाही संबंधी प्रपत्र…

पूर्व वरिष्ठ पत्रकार शलभमणि त्रिपाठी देवरिया जनपद के सदर विधानसभा छेत्र से बीजेपी विधायक हैं, यह पोस्ट उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन