Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कनाडा का आरोप- माफिया लॉरेंस के साथ मिलकर क्राइम करा रही भारत सरकार

दीपक शर्मा-

कनाडा पुलिस की हिम्मत कैसे हुई ये आरोप लगाने कि भारत सरकार के एजेंट माफिया डान लारेंस बिश्नोई के साथ मिलकर अपराध करा रहे हैं। भारत सरकार को तुरंत कनाडा के इस आरोप का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिये।


सौमित्र रॉय-

अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने कल लिखा कि भारत सरकार लॉरेंस बिश्नोई के जरिए एक संगठित हत्यारे गिरोह को संचालित कर रही है।

इस कड़वे सच से मोदी सत्ता नाराज़ है। कनाडा के 6 राजनयिकों को बाहर का रास्ता दिखाकर कड़ी प्रतिक्रिया दिखाई गई।

यह अलग बात है कि अमेरिका और कनाडा अपनी जमीन पर भारत विरोधी ताकतों को संरक्षण देते आए हैं।

लेकिन बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद भारत की सत्ता अचानक निशाने पर है।

लॉरेंस बिश्नोई साबरमती की जेल में क्यों है, जबकि उसका गुनाह मुंबई में है? भारत की किसी और जेल में उसे शिफ्ट करने से मोदी सत्ता लगातार कतराती क्यों है?

लॉरेंस जेल से ही जुर्म का धंधा कैसे चला पा रहा है?

इन सवालों के जवाब में आपको वही सी ग्रेड की मसाला हिंदी फिल्में देखनी होंगी, जो कनेडा और अमेरिका में भी दिखती हैं।

साथ में कोकीन और ड्रग्स की गुजरात में भारी आमद पर भी सवाल है।

खैर, वॉशिंगटन पोस्ट ने सीधे–सीधे अमित शाह और मोदी को क्या कह दिया है, इसके लिए आपको वाशिंगटन पोस्ट ही पढ़ना होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन