आज कल इंटरनेट का ज़माना है। तकनीक के इस्तेमाल से कई चीज़े आसान हो गई है। इससे एक तरफ़ जहां नई-नई ज़रुरतें पैदा हो रही है। वहीं, तकनीक के ज़रिए कई नई कंपनी और रोजगार के अवसर भी खुल रहे हैं। लेकिन क्या यह सच नहीं है कि इसी तकनीक का इस्तेमाल करके आम और ख़ास सभी तरह के लोगों के साथ लूट और फ़्रॉड भी हो रहे हैं।
ऐसा ही एक स्टॉर्अप है Stage. इनका कहना है कि ये कंपनी नहीं क्रांति हैं। लेकिन सच तो यह कि ये क्रांति नहीं भ्रांति हैं। लोंगो को बिना बताए उनके अकाउंट से पैसे काटने का धंधा चला रहे हैं।
इसका बात पता तब चला जब इनके ही फे़सबुक पेज पर सैकड़ों ऐसे कमेंट देखने को मिले, जिसमें लोंग अपने पैसे कटने की शिकायतें करते नज़र आते हैं।
देखिए कैसे आम लोगों को चूना लगा रहा है Stage App?


पीडितो का कहना है कि यह ऐप ऑटोडेबिट का इस्तेमाल करके 199 रुपए ज़बरन कटौती करने में लगा हुआ है। बार-बार शिकायते करने के बाद भी इस सर्विस से छुटकारा नहीं मिलता है।
आख़िर करता क्या है यह प्लेटफ़ॉर्म?

ऊपर तस्वीर में इस फ्रॉड करने वाली कंपनी का Stage का Logo देखा जा सकता है। Stage एक भारतीय भाषाओं (मौज़ूदा समय में मूलरूप से हरियाणी और राजस्थानी भाषा) पर आधारित कंटेंट उपलब्ध कराने वाला ओटीटी ऐप है।

3 जनवरी 2023 को द इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक ख़बर के मुताबिक़, इस ऐप को 40 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली थी। इसके अलावा इसके तीन फ़ाउंडर्स विनय, प्रवीन और शशांक, सोनी टीवी के मशहूर शो शॉर्क टैंक में भी देखे गए थे। जहां लेंसकार्ट के फ़ाउडर पीयूष बंसल, नमिता थापर और boat के फ़ाउंडर अमन गुप्ता ने भी इन्हें फंडिंग ऑफ़र की थी। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह भी है कि पीयूष बंसल ने इस स्टॉर्टअप को loss making business भी कहा था।
25 मार्च 2024 को द हिंदू ने एक ख़बर छापी थी, जिसमें भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की एक हालिया रिपोर्ट के हवाले से यह बताया गया है कि पिछले तीन वर्षों में डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी का आंकड़ा 1.25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
ऐसे में सवाल निकलकर सामने आता है कि क्या डूबता हुआ यह स्टॉर्टअप अपने और अपने रहनुमाओं की रकम की वसूली या भरपाई करने के लिए आम जनता के बैंक खातों में अप्रत्यक्ष रूप से तकनीक का दुरूप्रयोग करके सेंध मारी कर रहा है।
अगर ऐसा सच है तो, साइबर क्राइम विभाग को ऐसे प्लेटफ़ॉर्म की भी जांच और निगरानी शुरू कर देनी चाहिए।
उपरोक्त आरोपों पर कंपनी का पक्ष पढ़िए-
आज के डिजिटल युग में, मोबाइल ऐप्स का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, और उपयोगकर्ताओं को उनकी सुविधाओं और सेवाओं के बारे में पूरी जानकारी देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। STAGE ऐप ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं ताकि उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव और सेवा मिल सके।
सभी जानकारी का संचार WhatsApp एवं SMS के माध्यम से।
STAGE ऐप ने एक ऐसी प्रणाली विकसित की है, जो नए उपयोगकर्ताओं को ऐप इंस्टॉल करते समय WhatsApp पर वीडियो और लिखित जानकारी के माध्यम से सभी प्रक्रियाओं को स्पष्ट रूप से समझाने का प्रयास करती है। इसमें उपयोगकर्ता ट्रायल एक्टिवेशन, और ऑटो-पे की मंजूरी से संबंधित सभी जानकारियां शामिल हैं। STAGE स्पष्ट रूप से अपनी एप्स के अंदर और ह्वाट्सऐप एवं SMS के माध्यम से बताता है कि 7 दिनों का फ्री ट्रायल निःशुल्क है, जिसे शुरू करते वक्त यूज़र्स अपनी UPI एप से सब्सक्रिप्शन पर ऑटो-पे की सुविधा को भी अनुमति भी देते हैं। लेकिन यदि उपयोगकर्ता ट्रायल को 7 दिनों के भीतर कैंसिल नहीं करते हैं और ऑटो-पे की अनुमति UPI एप पर बनी रहती है, तो ट्रायल ख़त्म होने के बाद ₹199 / तिमाही का शुल्क लिया जाता है।


ट्रायल समाप्ति से एक दिन पहले भी सभी माध्यमों से सूचना दी जाती है।
जब यूजर्स का फ्री-ट्रायल समाप्त होने वाला होता है, तो एक दिन पहले उन्हें स्टेज एप द्वारा WhatsApp एवं SMS पर संदेश भेजकर सूचित किया जाता है कि वे चाहें तो फ्री ट्रायल को कैंसिल कर सकते हैं और चाहें तो UPI ऐप से ऑटो-पे भी कैंसिल कर सकते हैं। “केवल कुछ ही उपयोगकर्ता, जो इन संदेशों और संचारों पर ध्यान नहीं देते, खुद को उस स्थिति में पाते हैं जहां उनका सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट हो जाता है।”
सबसे बेहतर रिफंड की सुविधा और STAGE की सिग्नेचर पारदर्शिता
यह दावा कि STAGE एक फ्रॉड ऐप है एक दम बेबुनियाद और झूठा है क्योंकि स्टेज कभी भी अपने उपयोगकर्ताओं की अनुमति के बिना उनके खाते से पैसे काटता है। यह एक पूर्णतया झूठा आरोप है। STAGE सबसे पारदर्शी प्लेटफॉर्म है, जो हर कदम पर उपयोगकर्ताओं के साथ स्पष्टता बनाए रखता है। यदि किसी कारणवश उपयोगकर्ता ऑटो-पे को समय पर रद्द नहीं कर पाते और उनके खाते से पैसे कट जाते हैं, तो STAGE बिना किसी सवाल के 100% रिफंड प्रदान करता है।

बैंक की सूचना भी उपयोगकर्ता को
केवल STAGE ही नहीं, बल्कि बैंक भी SMS सेवाओं के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को जानकारी भेजते हैं, लेकिन ये संदेश भी अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। STAGE इस बात का पूरा ख्याल रखता है कि सभी उपयोगकर्ता उसकी सेवाओं से संतुष्ट रहें और उन्हें एक उत्कृष्ट अनुभव मिले।
निष्कर्ष
STAGE अपने सभी उपयोगकर्ताओं के साथ खड़ा है और उन्हें उनके ही भाषा में सर्वश्रेष्ठ अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। STAGE ऐप द्वारा दी गई जानकारी, रिफंड की सुविधा, और उपयोगकर्ताओं की समस्याओं को सुलझाने के प्रयास यह दर्शाते हैं कि STAGE न केवल एक सेवा है, बल्कि एक भरोसेमंद साथी है।
संबंधित स्क्रीनशॉट –


