Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

रायपुर से भिलाई कवरेज करने गए दो टीवी पत्रकारों और ड्राइवर को कबाड़ी ने पीटा, 3 अरेस्ट

भिलाई में खबर की कवरेज करने गए दो पत्रकारों ने मारपीट करने का आरोप लगाया है. आरोप, एक स्थानीय कबाड़ी पर लगा है. मामले में जेवरा सिरसा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

चौकी इंचार्ज पुरषोत्तम कुमार ने बताया कि एक ट्रक चालक ने बाइक सवार चार लोगों अपनी चपेट में ले लिया था. इसमें तीन लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद लोगों ने चक्का जाम कर बवाल कर दिया था.

इस घटना को कवर करने रायपुर से एक निजी न्यूज चैनल के पत्रकार अनमोल तिवारी, दुर्गेश साहू और उनका ड्राइवर कुलदीप भी पहुंचा थे. पत्रकारों का आरोप है कि वह लोग करीब 4 बजे जब घटनास्थल की कवरेज कर रहे थे तभी वहां राजू मांडले नामक कबाड़ का व्यापारी अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर आया.

राजू के साथ मौजूद दामेन दास नाम के व्यक्ति ने रिकॉर्डिंग करने से रोका. रिकॉर्डिंग रोकने को लेकर ड्राइवर कुलदीप ने विरोध किया. इसके बाद राजू कबाड़ी, दामेन दास व बघेल इत्यादि ने मिलकर दोनों पत्रकारों और ड्राइवर को बुरी तरह पीट दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पत्रकार व ड्राइवर किसी तरह वहां से छुपते छुपाते खेतों के रास्ते नजदीकी जेवरा सिरसा चौकी पहुंचे. लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत का एसपी और सीएसपी दुर्ग ने संज्ञान लिया. पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया है, सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन